Move to Jagran APP

अचल बने बार अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह महामंत्री

हैदरगढ़ तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हुआ।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 12:31 AM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 12:31 AM (IST)
अचल बने बार अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह महामंत्री

बाराबंकी : हैदरगढ़ तहसील बार एसोसिएशन का बुधवार शाम को चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर अचल कुमार मिश्र ने 74 वोट पाकर राम प्रताप सिंह को 10 मतों से पराजित किया है। महामंत्री पद पर हरिश्चंद्र सिंह 98 वोट पाकर श्याम शंकर त्रिपाठी को 53 वोटों से हराया है।

loksabha election banner

कोषाध्यक्ष पद पर मुंशीलाल विजयी हुए हैं, जबकि 54 मत पाकर राम किशोर त्रिपाठी दूसरे स्थान पर रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ पांडेय व उपाध्यक्ष प्रथम राधेलाल, उपाध्यक्ष द्वितीय राम प्रसाद तिवारी, संयुक्त मंत्री प्रकाशन अखिलेश कुमार मिश्रा, संयुक्त मंत्री प्रशासन मनीष सिंह, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य रामदास वर्मा, देवेंद्र सिंह चौहान, कनिष्ठ कार्यकारिणी विजय कुमार यादव, हरिहर प्रसाद मिश्र, चंद्र शेखर निर्विरोध निर्वाचित हुए। सभी पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। जय प्रकाश पाठक, सुनील वर्मा, सुनील अवस्थी, राम किशोर त्रिपाठी, आशीष मिश्रा, अशोक मिश्रा, राजेंद्र बाजपेई व रूपनारायण वर्मा आदि मौजूद रहे।

---

खोया, छेना व लड्डू का लिया नमूना

बाराबंकी : खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को मिठाई व अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानों पर चेकिग की। शहर में सिविल लाइन स्थित कुलदीप यादव की दुकान से छेना रसगुल्ला व पनीर, चंदौली में राम किशोर गुप्त की दुकान से बर्फी व दुर्गेश के यहां खोया, बादीनगर में रामलखन के यहां सब्जी, टिकैतनगर में मनोज यादव के यहां भी खोया, दुलहदेपुर में लालता प्रसाद के यहां बेसन लड्डू का नमूना लिया।

---

परीक्षार्थी को उठी प्रसव पीड़ा, चिकित्सालय में बालिका जन्मी

बाराबंकी : शहर के गंगा मेमोरियल डिग्री कॉलेज में बीएड की परीक्षा दे रही गर्भवती महिला को परीक्षा के दौरान प्रसव पीड़ा उठी। उसे एंबुलेंस बुलाकर जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां बालिका का जन्म हुआ। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। गर्भवती महिला जब परीक्षा देने पहुंची तो उसकी तबियत ठीक नहीं लग रही थी लेकिन उसने परीक्षा देने की ठान रखी थी। डेढ़ घंटा बाद उसकी प्रसव पीड़ा असहनीय हो गई तब उसने कक्ष निरीक्षक को अपनी समस्या बताई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.