पंचप्यारों की अगुवाई में निकाली गई भव्य शोभायात्रा
श्री गुरू गोबिद सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव पर्व पर शनिवार को शहर में पंच प्यारे ने यात्रा निकाली।
बाराबंकी: श्री गुरू गोबिद सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव पर्व पर शनिवार को शहर में पंच प्यारों की अगुवाई में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा लाजपतनगर स्थित गुरूद्वारा में देर शाम को समाप्त हुई। यहां लंगर का आयोजन किया गया। रामपुर से आए गतका पार्टी के लोगों ने शोभायात्रा में अपने करतब दिखाए। पंजाब से आए हसदा बैंड ने मधुर ध्वनि के साथ लोगों का मन मोहा। शोभायात्रा काफी संख्या में सिख समुदाय के पुरूषों के साथ महिलाएं व बच्चे भी शामिल रहे। गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा लाजपतनगर से दोपहर निकाली गई शोभायात्रा छाया, राजकमल, पीरबटावन, सट्टी बाजार, दर्पण, घंटाघर, धनोर, लइया मंडी, बेगमगंज होते हुए गुरूद्वारा लाजपतनगर में पहुंची। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया गया। कुछ स्थानों पर फूल भी बरसाए गए। करतब देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विनोद गाबा व चरनजीत गाबा के प्रतिष्ठान दर्पण के निकट सांसद उपेंद्र सिंह रावत, पूर्व चेयरमैन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, समाजसेवी नवीन सिंह राठौर, रामप्रकाश श्रीवास्तव, उसामा अंसारी, सभासद मुजीबुद्दीन अंसारी, विष्णु प्रभाकर वर्मा, मिटू गाबा, सरदार चरनजीत सिंह, मनमीत सिंह सोनू आदि ने स्वागत किया। घंटाघर के निकट व्यापारी नेता राजीव गुप्ता बब्बी, संजय निगम, महेश जायसवाल, सलमान सल्लू, संतोष जायसवाल ने स्वागत किया। घंटाघर से धनोखर के मध्य राजेश गुप्ता किल्टू के प्रतिष्ठान पर व्यापार मंडल प्रदीप जैन,जुनेद अंसारी, रविनन खंचाची, देवेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू, शरदराज सिंह, नदीम, प्रदीप पांडेय, अंकित वैश्य आदि ने स्वागत किया। गाजे बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा में मनमीत सिंह सनी, हरप्रीत सिंह, रिकल अरोड़ा, सरदार चरनजीत सिंह, राजदीप सिंह आदि शामिल रहे।