Move to Jagran APP

घर में अकेली महिला से सामूहिक दुष्कर्म

- पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर, पुलिस बनी अंजान, जीजा-साले के खिलाफ दी नामजद तहरीर संवा

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Mar 2018 10:07 PM (IST)Updated: Tue, 20 Mar 2018 12:09 AM (IST)
घर में अकेली महिला से सामूहिक दुष्कर्म
घर में अकेली महिला से सामूहिक दुष्कर्म

- पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर, पुलिस बनी अंजान, जीजा-साले के खिलाफ दी नामजद तहरीर

loksabha election banner

संवादसूत्र, सतरिख (बाराबंकी) : सोमवार को घर में अकेली महिला के साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया गया। पीडिता ने पुलिस को तहरीर देकर जीजा और साले पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। स्थानीय पुलिस घटना की जानकारी से ही इंकार कर रही है।सतरिख थाना क्षेत्र के गढ़ी मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति बर्फ की बिक्री कर परिवार चलाता है। नित्य की तरह वह सोमवार को भी बर्फ बेचने गया था। उसकी पत्नी घर में अकेली थी। महिला का आरोप है कि दोपहर में लाला सोनी व रिश्ते में लाला सोनी का साला उसके घर में घुस आए। दोनों जबरन उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान शोर मचाने पर पीड़िता के मुंह में कपड़ा ठूस दिया गया। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए और भागते समय शिकायत करने पर हत्या की धमकी भी दी। पीड़िता ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। निरीक्षक सतरिख अवनीश कुमार ¨सह का कहना है कि उन्हें अभी मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिली तो कार्रवाई की जायेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.