सरकारी दुकान से खरीदी शराब से मौत के लिए सरकार जिम्मेदार'
संवादसूत्र बाराबंकी सपा अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को रानीगंज शराब कांड में मृतकों के आश्रितों से मुलाकात कर उन्हें मदद का भरोसा दिया। पत्रकारों से मुखातिब होकर कहा कि सरकारी दुकान से खरीदी गई शराब पीने से होने वाली मौत के लिए सरकार जिम्मेदार हैं। मृतकों के आश्रितों को दो-दो के बजाए 20 लाख रुपये मुआवजा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी उन्होंने की। अलीगढ़ व हमीरपुर में बालिकाओं के साथ दरिदगी पर जताते हुए कहा यह घटनाएं सरकार की नाकामी का प्रमाण हैं।
बाराबंकी : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को रानीगंज शराब कांड में मृतक आश्रितों से मुलाकात कर उन्हें मदद का भरोसा दिया। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई आदि के संबंध में भी जानकारी ली। इसके बाद पत्रकारों से मुखातिब होकर कहा कि सरकारी दुकान से खरीदी गई शराब पीने से होने वाली मौत के लिए सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि मृतक आश्रितों को दो लाख की बजाय 20 लाख रुपये मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की।
सपा प्रमुख ने अलीगढ़ व हमीरपुर में बालिकाओं के साथ दरिदगी पर दुख जताया। कहा, ये घटनाएं सरकार की नाकामी का प्रमाण हैं। सरकार अभी तक मरने वालों की सही आंकड़ा नहीं बता पा रही है और न ही पीड़ितों की पर्याप्त मदद मिल रही है। जिन्हें चेक दिए गए हैं अभी तक उनके खाते में पैसे नहीं आए हैं। मैंने लोधेश्वर की पूजा की है अब शायद कल उनके खाते में पैसे आ जाएं।
लोकतंत्र में जनता ही भगवान
रानीगंज के बाद लोधेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया ने भगवान शिव, राम और कृष्ण पर पुस्तकें लिखी हैं। उन्होंने अपनी पुस्तकों में लिखा है कि शिव जैसा मस्तिष्क, कृष्ण जैसा हृदय और राम जैसी मर्यादा हो भारत देश जैसा कोई देश नहीं हो सकता।
उन्होंने लोकसभा चुनाव में सपा की हार के बारे में पूछ गए सवाल पर कहा कि लोक तंत्र में जनता ही भगवान है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज सकते हुए कहा हम लोग भी नवरात्र व्रत रखते हैं पूजा-अर्चना भी करते हैं। मुख्यमंत्री आवास पर भी मंदिर बनवाया हैं लेकिन दिखावा नहीं करते। फैजाबाद व चित्रकूट में रामायण मेला लगवाने का काम समाजवादियों ने ही शुरू किया था। श्रीराम मंदिर निर्माण के बारे में कहा कि यह सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार बनना चाहिए। इस मौके पर सपा के वरिष्ठ सपा नेता राजेंद्र चौधरी, पूर्व मंत्री अरविद कुमार सिंह गोप, पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, एमएलसी राजेश कुमार यादव राजू, जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत आदि मौजूद रहे।