30 लाख लोगों की दी जाएगी फाइलेरिया दवा
डॉ. राजाराम ¨सहडॉ. राजाराम ¨सहडॉ. राजाराम ¨सहडॉ. राजाराम ¨सहडॉ. राजाराम ¨सहडॉ. राजाराम ¨सहडॉ. राजाराम ¨सहडॉ. राजाराम ¨सहडॉ. राजाराम ¨सहडॉ. राजाराम ¨सहडॉ. राजाराम ¨सहडॉ. राजाराम ¨सहडॉ. राजाराम ¨सहडॉ. राजाराम ¨सहडॉ. राजाराम ¨सहडॉ. राजाराम ¨सहडॉ. राजाराम ¨सहडॉ. राजाराम ¨सहडॉ. राजाराम ¨सहडॉ. राजाराम ¨सहडॉ. राजाराम ¨सहडॉ. राजाराम ¨सहडॉ. राजाराम ¨सहडॉ. राजाराम ¨सहडॉ. राजाराम ¨सहडॉ. राजाराम ¨सहडॉ. राजाराम ¨सह
बाराबंकी : मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) के संचालन के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश चंद्र की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यशाला में फाइलेरिया नियंत्रण अधिकारी डॉ. राजाराम ¨सह ने बताया कि इस रोग में बुखार, ठंड के साथ हाथ पैर व अंडकोष, स्तन आदि में गिल्टियां, सूजन आ जाती हैं। शुरुआत में सूजन अस्थाई होती है, परंतु बाद में स्थाई हो जाती है। इसका मुख्य परजीवी वाउचेरिया बैक्राफ्टाई होता है जो मादा क्यूलेक्स प्रजाति के विशेष मच्छरों से संचरित होता है। परजीवी का माइक्रोफाइलेरिया व्यक्ति के रक्त में होने के बाद भी व्यक्ति को पता नहीं चलता कि वह इससे ग्रसित है। इसी क्रम में अपर मुख्य चिकित्साअधिकारी आरसी वर्मा ने माइक्रो फाइलेरिया को समाप्त करने के लिए फाइलेरिया की दवा जन सामान्य के आयु को वर्गवार खिलाई जाएगी। दवा के साथ पेट के कीड़े की दवा एल्बेंडाजाल भी खिलाई जाएगी। दवा 2-5 वर्ष के बच्चों को एक गोली एवं 15 वर्ष व उससे अधिक को तीन गोली खिलाई जाएगी। यह दवा दो वर्ष से छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, गंभीर रोग से ग्रसित व्यक्तियों एवं अत्यंत वृद्ध व्यक्तियों को नहीं खाना है। पेट के कीड़े की दवा एल्बेंडाजॉल दो वर्ष से ऊपर सभी व्यक्ति को एक गोली खाना है। दवा खाली पेट नहीं खानी है। प्रशिक्षण में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अविनाश कुमार ने बताया कि 10 से 14 फरवरी तक घर-घर भ्रमण करके स्वास्थ्य टीमें दवा खिलाने का कार्य करेंगी। 15 से 23 फरवरी तक माप अप राउंड चलेगा, जिसके तहत घर-घर भ्रमण कर कार्यक्रम में दवा से वंचित लोगों को सामूहिक रूप से दवा खिलाई जाएगी। 30 लाख लोगों को दवा को वितरण होना है। 4080 आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री दवा की खुराक देने के लिए सक्रिय रहेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश चन्द्र ने जनपद के समस्त अधीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ अभियान को सफल बनाने में जुटने की निर्देश दिया।