भाजपा का सूपड़ा साफ करेगा गठबंधन : गोप
सपा के वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह गोप ने चुनावी सभा को संबोधित किया।
बाराबंकी : पूर्व मंत्री अरविद कुमार सिंह गोप ने कहा कि सपा-बसपा और राष्टीय लोकदल का गठबंधन केंद्र की भाजपा सरकार का सूपड़ा साफ करेगा। प्रदेश की जनता एक नया इतिहास रचते हुए इस लोकसभा चुनाव में झूठ और नफरत की राजनीति करने वालों को करारा जवाब देगी। वे सोमवार को हैदरगढ़ विधानसभा के ग्राम चौबीसी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि यह चौकीदार की चौकी छीनने का चुनाव है। भाजपा सरकार ने ठोंकोनीति लागू किया। इसमें अनेक बेगुनाह मारे गए। किसान जानवरों से परेशान हैं। खेतों में तार लगाकर सुरक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग परेशान है। रामसागर रावत, हैदरगढ़ प्रमुख दिनेश प्रताप सिंह, रामनाथ मौर्य, अजय वर्मा बबलू, नसीम कीर्ति, मेराज अहमद, हशमत अली ज्ञान प्रकाश मिश्रा, हरिराम गौतम, राजेश कुमार मौर्य, पवन कुमार मौर्य प्रधान शाहपुर, ओम मौर्य, दरबारी लाल मौर्य, प्रमोद कुमार मौर्य, परशुराम रावत, राम कुमार मिश्रा, डॉ. राजेश राय, राजेश कुमार, दल शरण गौतम, शत्रोहन लाल गौतम आदि मौजूद रहे।