बाराबंकी में गोरखपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, 20 मिनट बाधित रही ट्रेन
बाराबंकी में चौकाघाट रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
बाराबंकी में ट्रेन से कटकर अज्ञात वृद्ध की मौत।
गोरखपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस 20 मिनट तक घटनास्थल पर रुकी।
पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
संवाद सूत्र, गणेशपुर (बाराबंकी)। ट्रेन की चपेट में आने से करीब 65 वर्षीय एक अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई। उसका शव रेलवे ट्रैक के किनारे गर्दन धड़ से अलग पड़ा मिला। रामनगर के चौकाघाट रेलवे स्टेशन के पास रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। स्टेशन अधीक्षक प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और रेलवे पुलिस को घटना की जानकारी दी। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
उसने कथई रंग की पैंट, सफेद शर्ट और पैरों में काली सैंडल पहन रखी थी। घटना के बाद ट्रेन संख्या 07075 गोरखपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस करीब 20 मिनट तक घटना स्थल के पास खड़ी रही। ट्रेन रुकते ही कुछ यात्री नीचे उतरकर ट्रैक की ओर पहुंचने लगे, जिससे मौके पर भीड़ जुट गई। रेलवे कर्मचारियों ने यात्रियों को घटनास्थल से दूर रहने की हिदायत दी। आरपीएफ इंस्पेक्टर बुढ़वल रवि कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
