मॉरीशस में सम्मानित किए गए डॉ. रामबहादुर मिश्र
बाराबंकी : अवध भारती संस्थान हैदरगढ़ के अध्यक्ष और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. रामबहादुर को
बाराबंकी : अवध भारती संस्थान हैदरगढ़ के अध्यक्ष और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. रामबहादुर को ग्लोबल अवार्ड से मारीशस में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें ¨हदी प्रचारिणी सभा मॉरीशस में दो से आठ सितंबर तक आयोजित विश्व ¨हदी उत्सव में अवधी भाषा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने लिए दिया गया।
उन्होंने बताया कि मारीशस में न केवल ¨हदी वरन उसकी लोकभाषा अवधी, भोजपुरी, बृजी, बुंदेली और उर्दू बोलने वालों की संख्या बहुतायात है। मारिशस में गिरमिटिया मजदूर बनकर गए भारतवंशियों में पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार की संख्या अधिक है। ये सभी गिरमिटिया अपने साथ रामचरितमानस का गुटका लेकर गए थे। डॉ. राम बहादुर ने बताया कि उनके भारत से तीस सदस्यों का दल गया था। ¨हदी उत्सव में सम्मानित किया गया।