Move to Jagran APP

पर्यटन के मानचित्र पर चमकेगा लोधेश्वर महादेवा तीर्थ

बाराबंकी : लोधेश्वर महादेवा तीर्थ पर्यटन के क्षितिज पर चमकेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्र

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Jul 2018 12:39 AM (IST)Updated: Sat, 07 Jul 2018 12:39 AM (IST)
पर्यटन के मानचित्र पर चमकेगा लोधेश्वर महादेवा तीर्थ
पर्यटन के मानचित्र पर चमकेगा लोधेश्वर महादेवा तीर्थ

बाराबंकी : लोधेश्वर महादेवा तीर्थ पर्यटन के क्षितिज पर चमकेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोधेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना के बाद इसकी घोषणा ऑडीटोरियम में आयोजित वन महोत्सव में की। लोधेश्वर महादेवा तीर्थ में इसलिए आया हूं कि इसका नाम पर्यटन विकास के क्षितिज पर आ जाए। पर्यटन के ²ष्टिगत बेहतर व्यवस्था हो। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन से महादेवा के पयर्टन विकास के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक जो प्रस्ताव मिला है वह बहुत कम है। इसलिए वृहद प्रस्ताव बनाने को कहा जा रहा है।

loksabha election banner

बुनियादी विकास भी होगा : मुख्यमंत्री ने रामनगर क्षेत्र के बुनियादी विकास के प्रति भी अपना संवेदनशीलता दिखाई। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक शरद अवस्थी की मांग पर कहा कि जनप्रतिनिधि बुनियादी विकास के साथ ही बंद कारखानों को भी चलाने की मांग कर रहे हैं, जिसके ²ष्टिगत कार्रवाई चल रही है।

देवा शरीफ में भी कराएं पौध रोपण : मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त तक पौध रोपण अभियान की चर्चा के दौरान कहा कि देवा शरीफ में भी वहां के मुतवल्ली से मिलकर वन विभाग के अधिकारी पौध रोपण कराएं। कोई जगह खाली पौध रोपण अभियान में सबकी भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।

पीपल संजोता है पानी : मुख्यमंत्री ने पीपल, बरगद, पाकड़ व नीम आदि पौधों को रोपित करने पर बल दिया और बताया कि पीपल का वृक्ष पर्यावरण के ²ष्टिगत जरूरी है। पीपल का पेड़ हजारों लीटर पानी अपने में संजोए रखता है। इससे पृथ्वी में नमी बनी रहती है।

गौमाता को रखें सुरक्षित : मुख्यमंत्री ने गौ वंश संरक्षण का संदेश लोगों पर तंज कसकर दिया। उन्होंने कहा कि विधायक अभी बता रहे थे कि छुट्टा जानवरों से उनके क्षेत्र में किसान परेशान हैं। हम पूछते हैं कि जब दूध हम पिएं तो सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार से उठाने की अपेक्षा क्यों, गौ माता को सुरक्षित रखें। हालांकि सरकार की ओर से गौशालाएं बनाए जाने की बात भी योगी ने कही।

नदी व तालाबों का संरक्षण का सुझाव : मुख्यमंत्री ने नदियों व तालाबों के संरक्षण का सुझाव भी जनमानस को दिया। उन्होंने कहा कि नदी तालाबों का संरक्षण नहीं करेंगे तो उसकी कीमत चुकानी होगी। मानसून आने में हो रही देरी के पीछे पर्यावरण संतुलन का बिगड़ना ही है इसीलिए जल, जंगल व उपजाऊ जमीन को बचाने के लिए सबको आगे आना होगा।

महादेवा से शुरू किया भेदभाव मिटाना : मुख्यमंत्री योगी ने कहा चुनाव में यहां आया तो यह भेदभाव पता चला, कि देवा में 24 घंटे बिजली और महादेवा में चार घंटे भी नहीं। भाजपा सरकार बनने के बाद डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की जयंती 2017 में सामाजिक भेदभाव समाप्त करने का संकल्प कर पूरे प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों पर 24 घंटे बिजली की आपूर्ति शुरू करवा दी। अब पूरे प्रदेश में सामाजिक भेदभाव समाप्त करने में भाजपा सरकार को कामयाबी मिल रही है।

यूपी में 15 जुलाई से प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध : मुख्यमंत्री ने यूपी में 15 जुलाई से प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध करने की घोषणा की। कहा पर्यावरण के लिए प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाना आवश्यक हो गया है। सभी प्लास्टिक उपयोग न करने का संकल्प लें।

सूख रहीं नदियां, मानसून गायब : योगी ने चेताते हुए कहा कि नदियां सूख रही हैं। अब तक पूरा मानसून आ जाना चाहिए था। इससे सबक लें कि जलवायु परिवर्तन को पौध रोपित कर रोंके। खासकर जलअवशोषित और संरक्षित करने वाले वृक्ष ही लगाएं। जिसमें नीम, पाकड, बरगद, शीषम, पीपल, आम को रोपण करना होगा।

हर जिले में गौशाला का अभियान : मुख्यमंत्री ने कहा हर जिले में छुट्टा जानवरों के लिए गौशाला निर्माण का प्रस्ताव मंजूर कर दिया है। जिलों में मनरेगा मद के अलावा एक करोड़ 20 लाख की धनराशि दी जा रही है।

गरीबों को दिए आठ लाख से अधिक मकान : मुख्यमंत्री ने निवर्तमान सपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने पांच साल में 67 हजार मकान गरीबों के लिए बना पाए थे। भाजपा सरकार ने इतने कम समय में आठ लाख से अधिक मकान गरीबों को दे दिए हैं। यह क्रम अभी चलता रहेगा।

इस मौके पर सांसद लल्लू ¨सह, सांसद प्रियंका ¨सह रावत, वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा ¨सह चौहान, रामनगर विधायक शरद अवस्थी, साकेंद्र वर्मा, सतीश शर्मा, बैजनाथ रावत, उपेंद्र ¨सह रावत, रामनरेश रावत, सुंदरलाल दीक्षित, सुधीर ¨सह सिद्धू मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.