विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राशन कार्ड से वंचित हैं देवा के नागरिक

By JagranEdited By:
Published: Mon, 10 Sep 2018 12:12 AM (IST)

बाराबंकी : प्रदेश में खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू हुए भले ही दो साल बीत चुके हों लेकिन देवा नगर पंचाय

राशन कार्ड से वंचित हैं देवा के नागरिक
राशन कार्ड से वंचित हैं देवा के नागरिक

बाराबंकी : प्रदेश में खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू हुए भले ही दो साल बीत चुके हों लेकिन देवा नगर पंचायत के सैकड़ों पात्रों को आज तक पात्र गृहस्थी का लाभ नहीं मिल सका है। विसंगति यह है कि नगर के कई मुहल्लों में शत-प्रतिशत लोग योजना से आच्छादित हैं तो कई मुहल्लों के चौथाई लोग भी पात्र गृहस्थी का लाभ नहीं पा रहे हैं। कई कई बार ऑनलाइन आवेदन के बाद भी नागरिकों का नाम सूची में नहीं हैं।

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार नगर पंचायत देवा की आबादी 15662 थी। वर्तमान में यहां की आबादी 20 हजार के करीब है। मौजूदा समय में यहां के 12 वार्डों में 2207 पात्र गृहस्थी और 90 अंत्योदय के कार्ड धारक हैं। नगर पंचायत के 10891 लोग खाद्यान्न योजना से लाभान्वित हैं। नगर पंचायत में सबसे बड़ी विसंगति यह है कि यहां आधा दर्जन से अधिक मुहल्लों में करीब शत-प्रतिशत लोग पात्र गृहस्थी की सूची में हैं। कई मुहल्लों में चौथाई लोग भी सूची में नहीं हैं जिससे लोगों के सामने काफी दिक्कतें खड़ी हैं। मुहल्ला कचेहरान निवासी शिवशंकर, शिवनंदन, रामतीरथ, रामकुमार, विमला देवी आदि ने बताया कि उन्होंने कई बार राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया लेकिन आज तक कार्ड नहीे बन सके हैं। जबकि नगर पंचायत में काफी अपात्रों के कार्ड बने हैं। अब लक्ष्य पूरा हो जाने से फॉर्म ऑनलाइन नही हो रहे हैं जिससे सस्ते अनाज का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कचेहरान एक के साथ ही मुहल्ला कचेहरान दो और शेख एक में भी काफी नागरिक पात्र गृहस्थी के लाभ से वंचित हैं।

अधिशाषी अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा सभी वार्डों में पात्र गृहस्थी का सर्वे कराकर सूची रसद विभाग को भेजी गई थी। पात्रों के नाम क्यों नहीं दर्ज हुए? इसका पता लगाकर उनके नाम दर्ज कराए जाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।