देश से भ्रष्टाचार मिटाने का दिलाया संकल्प
बाराबंकी : दीपावली की पूर्व संध्या पर विकास खंड देवा के महाराणा प्रताप इंटर कालेज बरेठी
बाराबंकी : दीपावली की पूर्व संध्या पर विकास खंड देवा के महाराणा प्रताप इंटर कालेज बरेठी में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कथा व्यास क्रांतिकारी व्याख्यात स्वामी बाल भरत जी महाराज (राजस्थान) ने दीपावली पर्व पर प्रकाश डाला।
¨तदोला स्थित देवघर के पुजारी उमेश चंद्र की अध्यक्षता में संपन्न हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के प्रदेश महासचिव धर्म कुमार यादव ने देश से भ्रष्टाचार मिटाने के लिए संकल्प दिलाया। Þघर-घर अलख जगायेंगे, भ्रष्टाचार मिटायेंगेÞआदि नारे भी लगाए। बच्चों ने अखंड भारत को तिरंगे के रंग में सजाया। कालेज के प्रवक्ता सूरज कुमार ने अतिथियों का माल्यार्पण करके व अंग वस्त्र भेंट किए। राणा प्रताप ¨सह सत्येंद्र वर्मा, शिवा वर्मा, नितेश शुक्ला, मधु कश्यप, पूजा यादव, आराधना यादव, रीना, शिल्पी रावत मौजूद रहे। सिद्धौर : दीपावली पर्व को लेकर बाजारों में भारी चहल-पहल से देर रात तक बाजारें गुलजार रहीं स्थानीय कस्बा सिद्धौर देवीगंज असंदरा नईसड़क कैसरगंज समेत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सजी चूरा बताशा, मिट्टी के दिये व मूर्तियां जहां आकर्षक का केंद्र रही।