सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, एक गंभीर
संवादसूत्र, बाराबंकी : सड़क हादसे एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा गया है जबकि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम देवकलिया निवासी सुकरू यादव (60)
बाराबंकी : सड़क हादसे एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा गया है। जबकि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम देवकलिया निवासी सुकरू यादव (60) सोमवार शाम बाइक से जैदपुर के अहिरनपुरवा निवासी पुत्री के घर से लौट रहे थे। सफदरगंज के ग्राम अकतापुर मार्ग में अज्ञात वाहन की टक्कर से सुकरू गंभीर रूप से घायल हो गए। इनकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
मसौली : अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम पल्हरी के निकट सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सराय कायस्थान निवासी साइकिल सवार अर्जुन को घर वापस जाते समय अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी। इससे अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए। एसओ पीके ¨सह ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।