नहर से मिला शव, शिनाख्त शुरू
बाराबंकी : नहर में उतराता शव दिखने के बाद से हड़कंप है। पुलिस की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शरीर पर चोट के निशान पाए गए। यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया है।
बाराबंकी : नहर में उतराता शव दिखने के बाद से हड़कंप है। पुलिस की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शरीर पर चोट के निशान पाए गए। यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया है।
जहांगीराबाद के ग्राम बेरिया के पास शारदा नहर में करीब 10 दिन पुराना पुरुष का शव अधजला हालत में मिला। पुलिस ने आसपास के गांव के लोगों से शिनाख्त कराने की कोशिश की पर शिनाख्त नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष मदनपाल ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। किसी प्रकार की कोई जानकारी व पहचान होने पर हमारे मोबाइल नंबर पर दें सकते हैं। फुल इनर, कत्थई शर्ट, दाहिने हाथ की कलाई में काला धागा ओम लिखा हुआ है। सभी थानों में गुमशुदा व्यक्ति से तलाश शुरू कर दी गई है।