बाराबंकी: राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा के गढ़ दरियाबाद में 'लापता' वोटों ने बढ़ाई BJP की चिंता
बाराबंकी की दरियाबाद विधानसभा सीट पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से गायब होने से भाजपा के लिए चुनौती बढ़ गई है।

दरियाबाद स्टेशन का चित्र। तस्वीर- जागरण
HighLights
दरियाबाद में 33,231 मतदाता सूची से हुए कम।
राज्यमंत्री सतीश शर्मा के लिए लापता वोटर बड़ी चुनौती।
2027 विधानसभा चुनाव से पहले वोटों को जोड़ने का प्रयास।
नरेन्द्र मिश्र, बाराबंकी। छह विधान सभा क्षेत्रों में सर्वाधिक मतदाताओं वाली दरियाबाद विधान सभा सीट है। एसआइआर के बाद प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार बीते आठ माह में कटने वाले 33,231 मतदाताओं में मात्र 1,997 वोटर बढ़ पाए हैं। साफ है कि अवध की अहम और जिले में एक मात्र राज्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में लापता मतदाताओं को खोजने की चुनौती बढ़ गई है।
17 नवंबर को प्रारूप मतदाता सूची में 31,244 मतदाताओं को अपने नाम नहीं मिल रहे हैं। माह अप्रैल में अनंतिम सूची के आठ माह बाद भी बड़ी संख्या में लापता मतदाताओं को खोजा नहीं जा सका है। स्पस्ट है कि भाजपा का मानी जाने वाली सीटों पर एसआइआर के बाद कटे मतदाताओं का आंकड़ा जीत के समीकरण से जुड़ा है। यही वजह है कि हिंदू वोटों के सूची से बाहर होने की चिंता मुख्यमंत्री योगी को जतानी पड़ी।
अब विशेष पुनरीक्षण में सूची से लापता मतदाताओं को खोजने की चुनौती भाजपा की पारंपरिक सीटों पर है। कटे मतदाताओं का आंकड़ा पाने को भाजपा की प्रतिष्ठापरक विधानसभा में तीसरी बार कमल का फूल खिलाने में लापता मतदाता चिंता का कारण बन गए हैं। अयोध्या संसदीय क्षेत्र की दरियाबाद विधान सभा में 2027 पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद भी संजीदा हैं। पीडीए फार्मूला पर वोटों को सहेजने के लिए कमर कस ली है।
ऐसे में पूर्व के चुनावों में मतदाताओं के समीकरण को भी जानना जरूरी है। 2022 के विधान सभा चुनाव में यहां 4,12,750 मतदाता थे। भाजपा प्रत्याशी सतीश चंद्र शर्मा ने सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप को 32,402 वोट से हराया था। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में वोट बढ़कर 4,19,599 हो गए, और सपा सांसद आगे रहे।
एसआइआर के बाद 10 अप्रैल 2026 को वोट घटकर 3,79,519 बचे। 2024 से 40,080 और 2022 की सूची से 33,231 वोट कम हो गए। 2017 में भाजपा को 50,686 वोट से जीत मिली थी। 2022 में अंतर घटा, लेकिन जीत बड़ी रही। अब 2027 में मतदाता सूची का आंकड़ा अहम है। फिलहाल विधायक एवं राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा अपने वोटों को सहेजकर सूची में शामिल कराने के लिए संगठन और टीम के साथ काम कर रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।