पुआल जलाने की एसपी से शिकायत
संवादसूत्र, विशुनपुर (बाराबंकी) : देवा थाना के पटना निवासी विनय कुमार दीक्षित ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही कुछ लोगों पर अहाते में रखा पुआल और अन्य सामान फूंक देने का आरोप लगाया है। पत्र में विनय का कहना है कि गांव के ही राजकुमार ¨सह और कुछ अन्य लोगों ने रविवार को उसके अहाते में रखा पुआल, लकड़ी और अन्य सामान फूंक दिया। विपक्षी जनों से उसका भूमि विवाद चल रहा है। जिसके चलते उसका सामान जला दिया। थाना प्रभारी विवेक ¨सह ने बताया कि पुआल और अन्य सामान जलने की सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। मामले में पहले भी शांतिभंग की आशंका से लोगों को पाबंद किया गया था। तहरीर मिलती है तो जांचकर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विशुनपुर (बाराबंकी) : देवा थाना के पटना निवासी विनय कुमार दीक्षित ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही कुछ लोगों पर अहाते में रखा पुआल और अन्य सामान जलाने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी विवेक ¨सह ने बताया कि पुआल और अन्य सामान जलने की सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। मामले में पहले भी शांतिभंग की आशंका से लोगों को पाबंद किया गया था। तहरीर मिलती है तो जांचकर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।