कांग्रेसियों ने फूंका ऊर्जा मंत्री का पुतला
कांग्रेसियों ने फूंका ऊर्जा मंत्री का पुतला
बाराबंकी : भाजपा सरकार के खिलाफ पर्चे बांटकर कांग्रेसियों ने बुधवार को आंदोलन की शुरुआत की। कांग्रेसियों ने बिजली विभाग के भविष्य निधि घोटाले को लेकर ऊर्जा मंत्री का पुतला भी बिजली विभाग के घोसियाना स्थित कार्यालय के समक्ष फूंका और उन्हें भी गिरफ्तार करने की मांग की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि 45 हजार बिजली कर्मियों के भविष्य निधि घोटाले के लिए सीधे तौर पर योगी सरकार जिम्मेदार है।
मुख्यमंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा देना चाहिए और ऊर्जा मंत्री को बर्खास्त कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जानी चाहिए।
पुतला फूंकने के साथ ही सरकार के खिलाफ पर्चों का वितरण शहर के अंदर व कचहरी में किया गया। नगर अध्यक्ष इरफान कुरैशी, देवेंद्र यादव, प्रदेश कांग्रेस सदस्य वीरेंद्र प्रताप यादव व कपिल देव वर्मा, अकील अंसारी, शबनम वारिस, सरजू शर्मा, ज्ञानेश शुक्ला, केसी श्रीवास्तव, विशाल वर्मा, कपिल देव वर्मा, सत्य प्रकाश वर्मा, वीरेंद्र प्रताप यादव, बृजेश दीक्षित आदि शामिल रहे।