Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिना भेदभाव दी महादेवा व देवा को बिजली : योगी

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 26 Nov 2017 12:14 AM (IST)

    बाराबंकी : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को स्थानीय निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के

    Hero Image
    बिना भेदभाव दी महादेवा व देवा को बिजली : योगी

    बाराबंकी : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को स्थानीय निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सपा और बसपा पर निशाना साधा। कहा हम भेदभाव नहीं करते। जैसा देवा और महादेवा में बिजली देने में भेदभाव सपा ने कर रखा था। अब सभी को भरपूर बिजली मिल रही है। सपा-बसपा ने नगर के जीवन को नारकीय बनाने का काम किया है। इसलिए नगरों को पूर्ण विकसित करने के लिए पूरे प्लान के साथ इस चुनाव में भाजपा उतरी है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने यह तय कर लिया है कि अब यूपी के हर नगर को अयोध्या की तरह हमेशा के लिए जगमग किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा में नगर पालिका परिषद नवाबगंज और जिले की 12 नगर पंचायतों से आई भीड़ में जोरदार नारों के जयघोष के बीच मुख्यमंत्री योगी ने संबोधन शुरू किया। कहा प्रदेश में आठ माह का कार्यकाल सरकार ने पूरा किया है। यह सभी जानते हैं कि हम बोलते कम हैं काम ज्यादा करते हैं। चुनाव के दौरान कहा था, और शपथ लेने के चौबीस घंटे के भीतर सभी बूचड खाने बंद करवा दिए। प्रदेश के किसानों का 36 हजार करोड़ का कर्ज मा़फ किया। किसानों का बीजेपी सरकार हमेशा अभिनन्दन करती है। योगी ने कहा यह भी बताने आया हूँ, कि कुछ भी अवैध नहीं होने दूँगा। एंटी भू-माफिया टास्क ़फोर्स टीम ने प्रदेश में एक लाख 53 हजार अवैध कब्जे के मामलों को चिन्हित किया है। इस चुनाव के बाद अवैध कब्जा करने वालों की सामत आने वाली है। विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि सपा-बासपा सरकारों ने नगरीय जीवन को नारकीय बना दिया है। अब केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने नगरों को पूर्ण विकसित करने का संकल्प लिया है। योगी ने यह भी कहा कि किसी छोटे और पटरी दुकानदारों को नगर से उजाड़ा नहीं जाएगा। बस सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त किया जाएगा। युवाओं को चार लाख नौकरी जल्द मिलेगी।

    बिना टैक्स लगाए केंद्रीय मद से एलईडी रोशनी से हर नगर को अयोध्या की तरह जगमग किया जाएगा।

    योगी ने अपने पिछले विधान सभा चुनाव में चर्चा में आए भाषण की तर्ज पर कहा कि सपा सरकार जो भेदभाव करती थी, वह भाजपा सरकार नहीं करती। सपा सरकार में देवा को 24 घंटे बिजली मिलती थी, जबकि महादेवा को नहीं। अब वह भेदभाव भाजपा की सरकार में खत्म हो गया। अब महादेवा और देवा दोनों को 24 घंटे बिजली मिल रही है। जनता को टैक्स से तबाह नही करेंगे। हर नगर में केंद्र सरकार के पैकेज से टिकाऊ एलईडी रोशनी लगवाएंगे।

    सपा का नगरों में पट्टा होगा खत्म

    इसके पूर्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नाथ पांडे ने कहा मोदी-योगी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए स्थानीय चुनाव लड़ रहे हैं। सपा सरकार ने नगर विकास विभाग उलटी खोपड़ी के आदमी को दे रखा था। जिससे लगता था नगरों का कुछ लोगों के नाम पट्टा कर दिया हो। नगरों के रहने वालों के लिए इस चुनाव में अपने लिए नए संकल्प के साथ स्वस्थ जीवन के लिए बीजेपी को चुनना है। सभी को योगी सरकार काम करके सम्मान दे रही है। सभी को बेहतर चिकित्सा देने का संकल्प है। अब आप को साथ देना है।