नगर पंचायत अध्यक्ष का निधन
संवादसूत्र फतेहपुर (बाराबंकी) नगर पंचायत की अध्यक्ष रेशमा मशकूर का हृदय गति रुकने से मंगलवार की देर रात निधन हो गया। निधन की खबर फैलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को दिन भर उनको श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी रहा। नगर के मुंशीगंज स्थित आवास में सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। रेशमा मशकूर लगातार दूसरी बार नपं की अध्यक्ष चुनी गई थी। बुधवार की देर शाम उनका अंतिम संस्कार किया गया।
बाराबंकी : नगर पंचायत की अध्यक्ष रेशमा मशकूर का हृदय गति रुकने से मंगलवार की देर रात निधन हो गया। निधन की खबर फैलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को दिन भर उनको श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी रहा। नगर के मुंशीगंज स्थित आवास में सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। रेशमा मशकूर लगातार दूसरी बार नगर पंचायत की अध्यक्ष चुनी गई थी। बुधवार की देर शाम उनका अंतिम संस्कार किया गया।