थोड़ी सी बारिश ने बढ़ाई उमस, बेहाल लोग
बाराबंकी: सोमवार दोपहर थोड़ी सी बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
बाराबंकी: सोमवार दोपहर थोड़ी सी बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में महज 6.6 मिलीमीटर बारिश हुई। देर रात बारिश का पूर्वानुमान बताया जा रहा है। किसानों के चेहरे पर आई खुशी: थोड़ी सी बारिश भले हुई हो लेकिन, किसानों के चेहरे पर खुशी जरूर आ गई है। उधौली निवासी कृषक स्वदेश द्विवेदी का कहना है कि वर्तमान समय में बारिश की आवश्यकता है। बारिश स धान की फसल को अधिक लाभ हो रहा है। दलहन में प्रभाव पड़ रहा है। उमस में परेशान रहे नौनिहाल: उमस भरी गर्मी में नौनिहाल परेशान रहे। सबसे अधिक दिक्कतें परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहालों को आई। गांव के कई स्कूलों में पंखे तो लगे हैं लेकिन वे शोपीस की तरह हैं। शहर के निजी स्कूलों में भी पंखे तो लगे हैं लेकिन बिजली आपूर्ति न होने पर जनरेटर स्कूलों में नहीं चलाया जाता है। उमस भरी गर्मी में नौनिहाल परेशान रहे।