खेत में जोताई करते समय आई झपकी, ट्रैक्टर से नीचे गिरा ड्राइवर और रोटावेटर से कटकर हो गई मौत; बाराबंकी में हादसा
बाराबंकी के हसुआपारा गांव में खेत जोतते समय ट्रैक्टर चालक को झपकी आने से दर्दनाक हादसा हो गया। वह ट्रैक्टर ...और पढ़ें

रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत।
HighLights
ट्रैक्टर चालक को खेत जोतते समय आई झपकी।
संतुलन बिगड़ने से रोटावेटर की चपेट में आया चालक।
बाराबंकी में दर्दनाक हादसे में युवक की मौके पर मौत।
जागरण संवाददाता, बाराबंकी। रविवार की रात ट्रैक्टर से खेत जोताई के दौरान चालक युवक को झपकी आई और वह नीचे गिरकर रोटावेटर की चपेट में आ गया, जिससे सिर धड़ से अलग हो गया।
हसुआपारा गांव में दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक की जान चली गई। ट्रैक्टर से नींद में अचानक नीचे गिरने के बाद युवक रोटावेटर के ब्लेडों की चपेट में आ गया। हादसे में उसका सिर धड़ से अलग हो गया।
आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने दौड़कर ट्रैक्टर बंद किया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
थाना क्षेत्र के हसुआपारा गांव निवासी रामेश्वर गौतम के पुत्र प्रेम प्रकाश उर्फ पिंटू गौतम रविवार रात करीब नौ बजे ट्रैक्टर में रोटावेटर लगाकर खेत की जोताई कर रहा था। इसी दौरान उसे झपकी आई और झटका लगने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा।
ॉट्रैक्टर आगे बढ़ता रहा और वह रोटावेटर की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे किसानों ने ट्रैक्टर बंद किया, लेकिन युवक को बचाया नहीं जा सका।
पिंटू की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। वह अपने पीछे पत्नी, तीन वर्षीय बेटी और दो साल के बेटे को छोड़ गया है। पिता की असमय मौत से दोनों मासूम बच्चों के सिर से साया उठ गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जानकारी जुटाई। सीओ फतेहपुर शक्ति सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़ें- जौनपुर में ट्रैक्टर रोटावेटर से दर्दनाक हादसा, सात वर्षीय बालक की मौत; शरीर के हो गए कई टुकड़े
