विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाराबंकी में पारिवारिक कलह से तंग आकर दो लोगों ने की आत्महत्या, 13 वर्षीय किशोर ने भी फंदा लगाकर दी जान

Published: Mon, 12 Oct 2026 06:07 PM (IST)

बाराबंकी में पारिवारिक कलह के कारण दो व्यक्तियों ने आत्महत्या कर ली। इसके अतिरिक्त, एक 13 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोर ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. रोहित यादव ने पारिवारिक कलह के कारण फांसी लगाई।

  2. किरण रावत ने भी वैवाहिक विवाद में आत्महत्या की।

  3. 13 वर्षीय आदेश ने मानसिक अस्वस्थता से जान दी।

जागरण संवाददाता, बाराबंकी। पारिवारिक कलह में दो परिवार उजड़ गए। एक युवती और युवक ने घर में फांसी लगा ली। एक अन्य 13 वर्षीय किशोर ने घर के सामने फांसी लगाकर जान दे दी। किशोर के मानसिक रूप से अस्वस्थता की बात कही जा रही है।

असंद्रा के टिकरा चांद निवासी राेहित यादव पुत्र स्व. प्रेम चंद्र का विवाह तीन वर्ष पूर्व कोठी के टेड़वा निवासी अर्चना यादव से हुई थी। वह दोंनों परिवारजन से अलग घर में रहते थे। बताया जाता है कि दोनों में आपसी कलह के चलते अकसर विवाद होता रहता था। दो दिन पहले इसी कलह में पत्नी अर्चना मायके चली गई थी। जिससे क्षुब्ध होकर रोहित ने रविवार देर रात घर में फांसी लगाकर जान दे दी।

पड़ाेस में रहने वाले भाई ने शव लटका देखा। पुलिस ने दरवाजा तोड़र शव को बाहर निकाला। एसएचओ असंद्रा अनिल सिंह ने बताया कि पारिवारिक कलह में युवक ने जान दी है। किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं है। वहीं हैदरगढ़ के कोतवाली के भुलभुलिया का पुरवा मजरे दतौली में रविवार रात 24 वर्षीय किरन रावत ने फंदा लगाकर जान दे दी। किरन का विवाह तीन वर्ष पहले सत्य प्रकाश रावत से हुआ था।

ग्रामीणों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। हैदरगढ़ कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह के कारण महिला के जान देने की बात सामने आई है। परिवारजन की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। जबकि सिरौलीगौसपुर सफदरगंज के दूदी निवासी किसान शिवप्रसाद का 13 वर्षीय पुत्र आदेश रविवार को घर के सामने जानवर बांधे वाले स्थान पर गया था। वहां छप्पर के नीचे उसने रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। कोतवाल अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि परिवार के सदस्यों के बयान के अनुसार, किशोर मानसिक रूप से अस्वस्थ था।

यह भी पढ़ें- बाराबंकी में चलती कार बनी आग का गोला, गेट हुए लॉक; अंदर फंसा ड्राइवर जिंदा जला