बाराबंकी: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सफारी कार ने बाइक सवारों को कुचला, 3 लोगों की दर्दनाक मौत
बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर तेज रफ्तार सफारी कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की ...और पढ़ें

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया
HighLights
तेज रफ्तार सफारी कार ने दो बाइकों को टक्कर मारी।
हादसे में तीन बाइक सवारों की मौके पर ही मौत।
आक्रोशित ग्रामीणों ने लखनऊ-अयोध्या हाईवे जाम किया।
संवाद सूत्र, बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर रविवार रात तेज रफ्तार सफारी कार ने दो बाइकों को टक्कर मारने के साथ एक बाइक कार में फंसकर कुछ दूर तक घिसटती रही। यह देख आसपास लोगों में चीख पुकार मच गई। हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद सफारी कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। आक्रोशित ग्रामीण हाईवे पर उतर आए और जाम लगा दिए। इससे यातायात बाधित हो गया।
राजमार्ग के बैसनपुर कट से दो बाइक सवार हाईवे पार कर रहे थे। तेज रफ्तार सफारी कार ने दोनों बाइकों को टक्कर मारने के साथ कार आगे बढ़ा दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक कार में फंस गई और घिसटने से चिंगारी निकलने लगी। कुछ दूर पर जाकर कार गड्ढे में पलट गई। हादसें में चारों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए।
लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि चौथे को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान नगर पंचायत दलसिंहपुर निवासी अनिल यादव पुत्र छुटकू यादव, अनूप रावत पुत्र दान बहादुर रावत और विमलेश पुत्र रमाकांत यादव के रूप में हुई है। घायल गया प्रसाद यादव पुत्र रामजस हैं।
हादसे के बाद ग्रामीणों के सड़क पर उतरने से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए कई थानों की पुलिस और राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा, चेयरमैन ज्ञान प्रकाश भी मौके पर पहुंचे लोगों को समझाकर जाम हटवाया गया।
विमलेश व अनूप की तय थी शादी, अनिल तमिलनाडु से लौटा था
तेज रफ्तार टाटा सफारी स्ट्रोम बैसन पुरवा के निकट जिन तीन युवकों की की मौत हुई, उनमें मृतक विमलेश व अनूप का विवाह होना निर्धारित हो गया था। वहीं अनिल दो दिन पहले ही तमिलनाडु से लौटा था। तीनों अपने-अपने घरों के होनहार थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।