चे¨कग के दौरान पुलिस से बहस, लगा जाम
बाराबंकी : वाहन चे¨कग के दौरान भरे चौराहे पर एक बाइक सवार को दारोगा ने रोका तो वह
By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 11:11 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 11:11 PM (IST)
बाराबंकी : वाहन चे¨कग के दौरान भरे चौराहे पर एक बाइक सवार को दारोगा ने रोका तो वह हत्थे से उखड़ गया। उसका कहना था कि केवल उसको क्यों रोका गया। सभी को रोकर कर चेक किया जाए। इस पर मौके पर तैनात अन्य उपनिरीक्षक पहुंचे और मामले को शांत कराया।
दरअसल मंगलवार को शहर में सघन चे¨कग अभियान चल रहा था। सतरिख नाके पर एक दारोगा ने दो पहिया वाहन सवार को रोका और चालान करने लगे तो युवक ने इसका विरोध करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। उसका कहना था कि आखिर उसी को क्यों रोका गया सभी को रोककर चेक किया जाए। इस बीच नाके पर लोगों का जमावड़ा हो गया और जाम की स्थिति हो गई। खैर मौके पर अन्य दारोगा ने मामला शांत कराया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें