Move to Jagran APP

Barabanki News: जबरन शराब पिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पति का नाम लेकर तालाब पर ले गए थे आरोपी

कोतवाली बदोसराय के एक गांव की रहने वाली 22 वर्षीय एक महिला ने चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। सात दिन पुराने की इस मामले में मिली तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा लिखकर मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

By Nirankar JaiswalEdited By: Published: Sun, 25 Sep 2022 01:14 AM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2022 04:07 AM (IST)
Barabanki News: जबरन शराब पिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पति का नाम लेकर तालाब पर ले गए थे आरोपी
पुलिस ने मुख्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

बाराबंकी, जागरण संवाददाता। पति के बुलाने के बहाने एक महिला को गांव के बाहर लेकर जाकर चार लोगों ने जबरन शराब पिला दी और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात आरोपितों पर सामूहिक दुष्कर्म व एससी, एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा लिखा है। पुलिस ने मुख्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अन्य तीन आरोपितों का पता नहीं लगा सकी है। 

loksabha election banner

कोतवाली बदोसराय के एक गांव की रहने वाली 22 वर्षीय एक महिला ने चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। सात दिन पुराने की इस मामले में मिली तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा लिखकर मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार 17 सितंबर की रात महिला घर पर अकेली थी। शहरी गांव का चर्रा उर्फ देवीदीन उसके घर पहुंचा।

तालाब पर जबरन पिलाई शराब 

आरोप है कि चर्रा ने महिला को इस बहाने से बुलाकर अपने साथ ले गया कि महिला को उसके पति बुला रहे हैं। पति से मिलाने के नाम पर चर्रा महिला को गांव के पश्चिम एक तालाब के समीप ले गया। जहां पर पहले से ही तीन अन्य लोग मौजूद थे। जहां चारों ने महिला को जबरन शराब पिलाई और फिर उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गए। 

पति को बताया तो मायके भेज दिया

घर पहुंची पीड़िता ने लखनऊ से काम से लौटे पति को अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी। बताया जाता है कि पति ने उसे मायके भेज दिया। इसके बाद वापस लौटी महिला ने 21 सितंबर को कोतवाली बदोसराय में तहरीर दी। पुलिस ने 22 सितंबर को एक नामजद और तीन अज्ञात पर सामूहिक दुष्कर्म और एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा लिखा। 

मुकदमे की विवेचक क्षेत्राधिकारी रामनगर डा. बीनू सिंह ने घटना स्थल का जायजा लिया और पीड़िता के बयान दर्ज किए। पुलिस ने न्यायालय में भी महिला के बयान दर्ज कराए और उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया है। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि मुख्य आरोपी चुर्रा उर्फ देवीदीन को गिरफ्तार किया गया है, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.