विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

म‍िथुन हत्‍याकांड में शामि‍ल सभी आठ आरोपी भेजे गए जेल, अवैध कब्‍जों को प्रशासन ने बुलडोजर से क‍िया ध्‍वस्‍त 

Published: Mon, 09 Mar 2026 08:29 PM (IST)

बाराबंकी के निंदूरा में मिथुन हत्याकांड के सभी आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक बाल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मिथुन हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी भी शामिल।

  2. रंजिश के चलते हुई थी मिथुन की नृशंस हत्या।

  3. आरोपियों के आठ अवैध झोपड़ीनुमा घर ध्वस्त किए गए।

संवाद सूत्र, निंदूरा (बाराबंकी)। लखनऊ के मिथुन की आठ लोगों ने मिलकर रंजिश में नृशंस हत्या की थी। सभी ने बारी-बारी चापड़ से मिथुन पर वार किए थे। इनमें एक बाल अपचारी भी शामिल था। सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उधर, दूसरों के पट्टे की जमीन पर जबरन झोपड़ीनुमा घर बनाकर कब्जा करने वाले हत्या आरोपितों के आठ घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चला कर ध्वस्त कर दिया है। बाल अपचारी को सुधार गृह भेजकर अन्य आरोपितों को न्यायालय से जेल भेज दिया गया है।


लखनऊ के महिगवां श्रीराम पुरवा निवासी छविनाथ रावत का 20 वर्षीय अविवाहित पुत्र मिथुन रावत छह मार्च को घर से निकले थे, जिसके बाद सात मार्च की सुबह उसका शव कुर्सी के दुर्री पुरवा में मिला था। मिथुन का गला रेत व गोदकर मौत के घाट उतारा गया था। मृतक की मां मंजू देवी ने पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा कराया था।

पुलिस ने इस मामले में एक बाल अपचारी सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चापड़ बरामद किया है। आरोपितों में मुल्ला टोला मजरे कुर्सी निवासी अयान, मोहम्मद आमिर, दुर्री पुरवा का रिजवान उसके पुत्र अरवाज, अरमान, सहित मोहम्मद जावेद व इरफान उर्फ अघोरी शामिल हैं।

73717067

एसएचओ केके सिंह ने बताया कि मिथुन और एक हत्यारोपित की पुत्री के बीच संबंध थे। इसी रंजिश में मिथुन की हत्या हुई है। उधर गांव में ही दूसरों के पट्टे की जमीन पर जबरन झोपड़ीनुमा मकान बनाकर रह रहे आरोपितों के इन घरों को भी तहसील प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है।

उपजिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह ने बताया कि मूल पट्टेधारकों की शिकायत पर जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। वहीं बंजर भूमि की जांच के लिए क्षेत्रीय लेखपाल को जांच सौंपी गई है। यदि आरोपितों के मकान बंजर जमीन पर बने पाए जाते हैं, तो उनको भी ध्वस्त किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बाराबंकी में विवाद के बाद पहुंची पुलिस के लौटते ही खूनी संघर्ष, दबंगों ने घर में घुसकर अधेड़ को उतारा मौत के घाट