विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तंगहाली भी नहीं रोक सकी सपनों की उड़ान: मोटर मैकेनिक का बेटा बना क्रिकेटर, UP T20 लीग में बिखेरेगा जलवा

Published: Thu, 13 Aug 2026 07:00 AM (IST)

बाराबंकी के मोटर मैकेनिक के बेटे शक्ति वर्मा को 143 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी के लिए यूपी टी20 लीग में कानपुर सुपरस्टार्स के लिए चुना गया है।

शक्ति सिंह अपने पिता अमर सिंह वर्मा के साथ

शक्ति सिंह अपने पिता अमर सिंह वर्मा के साथ

HighLights

  1. शक्ति वर्मा को यूपी टी20 लीग के लिए चुना गया।

  2. 143 किमी/घंटा की रफ्तार से करते हैं तेज गेंदबाजी।

  3. पिता मोटर मैकेनिक, बेटे के सपने को दिया सहारा।

वी राजा, बाराबंकी। बॉलिंग की रफ्तार 143 किमी प्रतिघंटा देख चयनकर्ताओं ने शक्ति वर्मा को एक बार में ही यूपी के टी-20 क्रिकेट के लिए सेलेक्ट कर लिया। मोटर मैकेनिक के पुत्र शक्ति की आक्रामक गेंदबाजी कानपुर सुपर स्टार्स टीम के लिए अधिकाधिक उपयोगी साबित होने वाली है।

आवास विकास के मोटर मैकेनिक अमर सिंह का बेटा शक्ति वर्मा को बड़े क्रिकेट मंच पर तेज गेंदबाज के रूप में 2.50 लाख रुपये में अनुबंधित किया गया है। 14 अगस्त से लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम और कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में होने वाली लीग में शक्ति अपनी गेंदों की रफ्तार से बल्लेबाजों को छकाने की तैयारी में हैं।

लीग के ट्रायल में वह प्रदेश के शीर्ष तीन तेज गेंदबाजों में शामिल रहे। रणजी खिलाड़ी समीर, आकिब खान और मोहसिन खान के साथ उन्हें जगह मिली है।

गुमटी में औजारों का बक्सा, बेटे के लिए महंगी गेंद खरीदते रहे पिता

शक्ति के पिता अमर सिंह महिला थाना के निकट गुमटी में औजारों का बक्सा रखकर वाहनों की मरम्मत करते हैं। खराब माली हालत के बाद भी बेटे का क्रिकेट जुनून कभी कम न होने दिया। बताते हैं कि लेदर की गेंद कितनी भी महंगी हो, लेकिन गेंद की वजह से अभ्यास रुकने नहीं दिया। भरोसा था, कि एक न एक दिन शक्ति देश के लिए जरूर खेलेगा।

78830048

13 साल की उम्र में शुरू किया क्रिकेट का सफर

शक्ति ने 13 वर्ष की उम्र में कोच सरवर नवाब की देखरेख में क्रिकेट खेलना शुरू किया। लगातार अभ्यास से गेंदबाजी की रफ्तार 130 से 138 किमी प्रति घंटा से बढ़कर 143 किमी प्रति घंटा पहुंच गई। वह 10वीं वाहिनी पीएसी के खेल मैदान पर नियमित अभ्यास करते हैं।

शक्ति ने दो बार रेड बुल स्पीड स्टार के चयन ट्रायल में भी तेज गेंदबाजी से सभी को लुभाया। आईपीएल की राजस्थान रॉयल्स ने नेट गेंदबाज के तौर पर टीम में लिया था। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव को वह अपना पसंदीदा क्रिकेटर मानते हैं।

आईपीएल तक पहुंचे शक्ति

शक्ति के साथ अभ्यास करने वाले युवा खिलाड़ी अपूर्व विक्रम सिंह, सौरभ सिंह और आदित्य अग्रवाल शक्ति को जल्द आईपीएल और फिर भारतीय टीम में खेलते देखना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- बाराबंकी में खुल रही हर घर नल योजना की पोल, जंक लग चुके नल में पानी का इंतजार