बाराबंकी में पत्नी की हत्या कर घर में लाश को किया बंद, ससुर को फोन पर उगला सच; आरोपी पति फरार
बाराबंकी में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को घर में बंद कर दिया। उसने रात में ...और पढ़ें

हत्या के बाद उसने ससुर को फोन पर सूचना दी और फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी है।
HighLights
पति ने पत्नी की हत्या कर शव घर में बंद किया।
ससुर को फोन कर दी हत्या की जानकारी।
जमीन विवाद को लेकर हुई थी यह हत्या।
संवाद सूत्र, बाराबंकी। प्रेम विवाह के 10 साल बाद पत्नी की हत्या कर शव को घर में बंदकर पति भाग गया और रात 12:30 बजे ससुर को फोन कर बताया कि पत्नी सीमा की हत्या कर दी है। शव बीच वाले कमरे में पड़ा है। नशे में गलत सूचना समझकर पिता करीब 7 घंटे बाद सुबह पिता जब पुत्री के घर पहुंचे तो उसके होश उड़ गए। पुलिस को बुलाकर बंद दरवाजा खुलवाकर पिता अंदर गया तो बेटी का शव बिस्तर पर पड़ा था और उसकी नाक, मुंह व कान से खून निकल रहा था। हत्या के पीछे जमीन व अन्य विवाद सामने आ रहे हैं।
कोतवाली नगर के रसूलपुर निवासी सीमा का प्रेम विवाह करीब 10 साल पहले संदीप वर्मा से हुआ था। संदीप ऑटो चलवाता था और साथ ही लखनऊ में किसी डॉक्टर की गाड़ी भी चलाता है और पत्नी भी उसी डॉक्टर के घर में मेड थी। दोनों की 8 साल की बेटी सिद्धि कक्षा एक की छात्रा है।
रात में जब उसने ससुर धर्मेश को फोन किया तो उसकी बात भाभी रुचि से हुई। रुचि ने बताया कि संदीप शराब पीता है इसलिए वह समझी कि नशे में वह फोन कर गलत सूचना दे रहा है। उसने सीमा का भी फोन मिलाया तो वह बंद मिला। संदीप ने तीन बार फोन किया था। सीमा से बात न हो पाने पर आशंका को दूर करने के लिए सफदरगंज के धरमपुर कटरा निवासी पिता जब सुबह साढ़े 7 बजे वहां पहुंचे तो पूरा नजारा सामने आया। मृतका के पिता ने दामाद के खिलाफ तहरीर दी है।
बच्ची को जबरन भेजकर की हत्या
पुलिस की पड़ताल में पता चला कि संदीप सीमा काे लेकर मंगलवार दोपहर हड्डीगंज अपने प्लॉट पर गया था। यह प्लॉट सीमा के नाम खरीदा गया था। जहां दोनों में बहुत विवाद हुआ, जहां से लौटने के बाद संदीप ने पुत्री को जबरन ट्यूशन के लिए भेज दिया। जब पुत्री लौटी तो घर में ताला लगा था, वह बगल में अपनी दादी के पास चली गई थी। आशंका जताई जा रही है कि पुत्री को भेजकर संदीप ने पत्नी की हत्या कर दी और करीब घंटे बाद ससुर को सूचना दी।