बाराबंकी में 'मिशन शक्ति' के तहत छात्राओं ने संभाली अफसरशाही, हबीबा बीएसए और पंखुड़ी बनीं लेखाधिकारी
बाराबंकी में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को प्रशासनिक अनुभव देने के लिए एक अनूठी पहल की गई। कक्षा आठ ...और पढ़ें
-1791892553791_m.webp)
HighLights
छात्रा उम्मे हबीबा एक दिन के लिए बनीं बीएसए।
पंखुड़ी ने संभाला सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी का कार्यभार।
मिशन शक्ति के तहत बेटियों को मिला प्रशासनिक अनुभव।
संवाद सूत्र, बाराबंकी। नवरात्र पर्व पर देवी की आराधना क्रम में बेटियों को सशक्त बनाने की मुहिम मिशन शक्ति से साहस बढ़ रहा है। छात्राओं को प्रशासनिक अनुभव सिखाने की पहल में मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय बड़ेल, बंकी में कक्षा आठ की छात्रा उम्मे हबीबा को एक दिन के लिए बीएसए और उसी कक्षा की पंखुड़ी ने सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी का काम संभाला।
बेसिक शिक्षाधिकारी की कुर्सी पर बैठी उम्मे हबीबा और साइड चेयर पर बीएसए नवीन पाठक बैठे। हबीबा ने कार्यालय के कर्मचारियों की बात सुनी। हबीबा ने कहा कि नामांकन के अनुपात में कक्षा-कक्ष नहीं हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हर विद्यालय में पर्याप्त कमरे और विषयवार शिक्षक जरूरी हैं। पढ़कर जिम्मेदार अधिकारी बन मूल समस्याओं को दूर करवाने की बात कही।
वित्त एवं लेखाधिकारी की कुर्सी का कामकाज पंखुड़ी ने संभाला। कामकाज के बारे मेें जानकारी ली। वित्तीय प्रबंधन पर फोकस कर विद्यालयों को आवंटित धनराशि समय से मिलने की बात कही। यह भी कहा मद के लिए विकास कार्य न रुके और बजट पारदर्शिता और उद्देश्य के अनुसार सदुपयोग कराया जा सकता। यह प्रयोग बालिकाओं में नेतृत्व, निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाने की दिशा में अहम है, जिसे दोनों बेटियों ने महसूस कर और पढ़ने को उत्साहित हुईं।
