विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाराबंकी में मूसलाधार बारिश से जलजमाव, सरयू में छोड़ा गया तीन लाख क्यूसेक पानी

Published: Wed, 02 Sep 2026 10:29 AM (IST)

बाराबंकी में मूसलाधार बारिश से ग्रामीण अंचलों में जलजमाव हो गया है, जबकि सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. मूसलाधार बारिश से बाराबंकी के ग्रामीण अंचलों में जलजमाव।

  2. सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर।

  3. तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बढ़ी परेशानी, अलर्ट जारी।

जागरण संवाददाता, बाराबंकी। जिले में बीती रात मूसलाधार बारिश से ग्रामीण अंचलों में जलजमाव हो गया। वहीं सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। तीन लाख क्यूसेक पानी और तीन बैराजों से छोड़ा गया है। इससे परेशानी बढ़ने की आशंका है।

आपदा विभाग के अनुसार एल्गिन ब्रिज पर सरयू का जलस्तर 106.090 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 106.070 से दो मीटर ऊपर है। 3,03,729 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसमें गिरिजा बैराज से 1,59,570, शारदा से 1,35,054 और सरयू बैराज से 9,105 क्यूसेक शामिल है।

वर्षा रिपोर्ट के अनुसार नवाबगंज में 21 मिमी, रामसनेहीघाट में 9 मिमी, फतेहपुर में 25 मिमी, हैदरगढ़ में सर्वाधिक 60 मिमी, रामनगर में 22 मिमी और सिरौलीगौसपुर में 30 मिमी बारिश हुई।

सरयू नदी के तटवर्ती गांवों में कटान तेज हो गई है। प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें- बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर भीषण बस हादसा, पांच वर्षीय बच्चे की मौत, कई घायल