विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाराबंकी में मोबाइल देने आए देवर से विवाद के बाद खूनी संघर्ष, जेठ और देवर की पिटाई से ससुर की मौत

Published: Sun, 18 Oct 2026 01:30 PM (IST)

बाराबंकी में बेटी के मोबाइल को लेकर हुए विवाद में पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना बेटी ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. बेटी के मोबाइल को लेकर शुरू हुआ विवाद।

  2. देवर और जेठ ने मिलकर पिता को पीटा।

  3. मारपीट के बाद पिता कुर्बान अली की मौत।

संवाद सूत्र, बाराबंकी। बेटी के मोबाइल को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बेटी के जेठ और देवर की पिटाई से पिता की मौत हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जहांगीराबाद के फज्जुलागंज निवासी कुर्बान अली की बेटी रुखसाना का निकाह कोतवाली नगर के रसूलपुर निवासी युवक से हुआ था।

उसका पति सऊदी अरब में काम करता है। इस कारण रुखसाना मायके में ही रहती थी। बेटी के ससुराल न जाने से पिता नाराज रहते थे। बताया जाता है कि रुखसाना का मोबाइल टूट गया था। उसने पति से नया मोबाइल मांगा था। शनिवार शाम उसका देवर मोबाइल लेकर पहुंचा तो कुर्बान अली ने विरोध किया और गाली देने लगे।

इसी दौरान उन्होंने बेटी के देवर को थप्पड़ मार दिया। इस पर पड़ोसी ने भी युवक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत कराया और लौट गई। इसके बाद रुखसाना का जेठ भी पहुंच गया। जेठ और देवर ने मिलकर कुर्बान अली की पिटाई कर दी। मारपीट में वह गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। सीओ सिटी आफताब आलम ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- मिनी नंदिनी योजना: गिर और थारपारकर जैसी देशी गायों से किसानों की बढ़ेगी आय, डेयरी खोलने पर मिलेगी बंपर सब्सिडी