विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी विधान सभा चुनाव से पहले EVM और VVPAT को लेकर आया बड़ा अपडेट, राजनीतिक दलों की टिकी निगाहें

Published: Sat, 26 Sep 2026 04:55 PM (IST)

बाराबंकी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत 29 सितंबर से ईवीएम और वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) शुरू ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. बाराबंकी में 29 सितंबर से ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी शुरू।

  2. बेल इंजीनियरों की निगरानी में होगी पूरी पारदर्शिता से जांच।

  3. राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि प्रक्रिया का अवलोकन कर सकेंगे।

संवाद सूत्र, बाराबंकी। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच ईवीएम और वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) 29 सितंबर से शुरू हो जाएगी। मशीनों की जांच पूरी पारदर्शिता और निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुसार होगा।

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिले में ईवीएम और वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर स्थित वेयरहाउस में होगा। एफएलसी हाल में अधिकृत बंगलुरु की बेल कंपनी के इंजीनियरों की निगरानी में कराई जाएंगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि निर्वाचन में उपयोग होने वाली ईवीएम और वीवीपैट की जांच एवं परीक्षण संबंधित निर्माता कंपनी के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा किया जाएगा। एफएलसी की पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के निर्धारित मैनुअल के अनुसार होगी।

इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए जिले के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों से अपने प्रतिनिधियों को अधिकृत करने को कहा गया है। अधिकृत प्रतिनिधि 29 सितंबर से एफएलसी पूरी होने तक प्रतिदिन प्रक्रिया का अवलोकन कर सकेंगे।

20.73 लाख मतदाता : लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान 23 लाख 31 हजार 649 मतदाता थे। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के प्रथम चरण में डिजिटाइजेशन के दौरान 3.73 लाख नाम हटाए गए। इसके बाद पुनरीक्षण में नाम हटाने और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया हुई। पुनरीक्षण के बाद मतदाता संख्या में कुल 2.58 लाख की कमी दर्ज की गई है। वर्तमान में जिले में 20 लाख 73 हजार 352 मतदाता हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी के सभी सरकारी कर्मचारियों को पूरे करने होंगे दो कोर्स, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

अक्टूबर में मतदाता पुनरीक्षण: एक जनवरी 2027 में 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं और छूटे मतदाताओं के लिए विधानसभा चुनाव से पहले सूची में नाम जोड़ने का मौका मिलेगा। मतदाता पुनरीक्षण अक्टूबर माह से चल सकता है। इसमें विशेष कैंप भी आयोजित होंगे।

जनसंख्या एवं मतदाता आंकड़े

विवरण संख्या
कुल आबादी 39,25,912
मतदाता 20,73,352
पुरुष मतदाता 11,27,144
महिला मतदाता 9,46,163
बूथों की संख्या 2,741
केंद्रों की संख्या 1,684