विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाराबंकी में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दो युवकों के शव पहुंचते ही गांव में पसरा मातम, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल

Published: Sat, 24 Oct 2026 05:20 PM (GMT+05:30)

लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में घुंघटेर के दो युवकों की मौत हो गई, जिनके शव गांव पहुंचने पर ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर हादसे में दो युवकों की मौत।

  2. घुंघटेर के खुनखुन और बृजेश के शव गांव पहुंचे।

  3. दोनों युवक परिवारों के एकमात्र कमाने वाले थे।

संवादसूत्र, घुंघटेर (बाराबंकी)। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में गुरुवार को घुंघटेर थाना क्षेत्र के दो युवकों की मौत हो गई थी। शुक्रवार देर शाम शव गांव पहुंचे तो पूरा गांव रो पड़ा।

मृतक घुंघटेर थाने के ग्राम जमुआ निवासी खुनखुन रावत और अटहरा गांव के बृजेश कुमार रावत गुरुवार को किसी काम से लखनऊ गए थे। वहीं काठूनाला चौकी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों परिवारों में कमाने वाले यही थे।

यह भी पढ़ें- बाराबंकी में पांच बच्चों की मां को लेकर भागा तीन बच्चों का बाप, आठ बच्चे कर रहे माता-पिता का इंतजार