विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर भीषण हादसा: मेरठ के एक ही परिवार के 9 लोग घायल, थार के पेड़ से टकराने पर ड्राइवर गंभीर

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Sat, 17 Oct 2026 04:11 AM (IST)

लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सफदरगंज के पास एक भीषण सड़क हादसे में मेरठ के एक ही परिवार के नौ लोग घायल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ।

  2. मेरठ के एक परिवार के नौ लोग घायल।

  3. थार गाड़ी पेड़ से टकराने से हादसा।

संवाद सूत्र, बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर शुक्रवार रात एक बजे बड़ा हादसा हो गया। सफदरगंज के चिलौली के पास ट्रक ने ओवरटेक कर थार में टक्कर मार दी, जिसके बाद थार असंतुलित होकर पेड़ से जा टकराई।

जानकारी के अनुसार, थार सवार मेरठ निवासी 30 वर्षीय तुषार अपनी मां पूनम, पत्नी वैशाली, चार वर्षीय पुत्र आरव, दो वर्षीय पुत्री शानवी, छह माह की बेटी सताक्षी, छोटे भाई आयुष, उसकी पत्नी आंशिका और छह माह की भतीजी वामिका के साथ अयोध्या दर्शन कर लौट रहे थे।

हादसे में तुषार गंभीर रूप से घायल हो गए, पत्नी वैशाली का सिर फट गया और अन्य को हल्की चोटें आईं। एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से तुषार को लखनऊ रेफर कर दिया गया।

हादसे से परिवार दहशत में है, बच्चे डर के मारे कुछ बोल नहीं पा रहे थे। परिवार में खास बात है कि छह माह पहले देवरानी-जेठानी वैशाली और आंशिका ने एक ही दिन वामिका और सताक्षी को जन्म दिया था।

यह भी पढ़ें- सारनाथ हादसे के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोला दीनानाथ से 2500 KG अवैध रसायन बरामद, आरोपी गिरफ्तार

हादसे के बाद भी वैशाली अपने सिर की चोट भूल पति को संभालती रही, आंशिका बच्चों को सीने से लगाए रही, जबकि आयुष खुद घायल होने के बावजूद भाई को बचाने में जुटा रहा।