विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अवध की सियासत में 'कुर्मी' फैक्टर: हिस्सेदारी पर छिड़ी बहस के बीच पंकज चौधरी के बयान से तेज हुई हलचल

Published: Tue, 24 Nov 2026 05:31 PM (IST)

अवध क्षेत्र में भाजपा 2027 विधानसभा चुनावों के लिए पिछड़ों, खासकर कुर्मी बिरादरी की भागीदारी को महत्व दे रही है। हालांकि, कुर्मी समुदाय में टिकट वितरण और मंत्री पद को लेकर उपेक्षा की बहस छिड़ी हुई है, जिस पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के बयान ने ध्यान खींचा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी। जागरण

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी। जागरण

HighLights

  1. अवध में 2027 चुनाव हेतु पिछड़ों की भागीदारी पर जोर।

  2. भाजपा में कुर्मी बिरादरी की उपेक्षा पर बहस तेज।

  3. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के बयान से समीकरण बदले।

नरेन्द्र मिश्र, बाराबंकी। अवध क्षेत्र में विधान सभा चुनाव प्रबंधन की तस्वीर साफ होने लगी है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व से हर क्षेत्र के अध्ययन के संकेत मिलने लगे हैं। 82 सीटों वाले 14 जिलों में दावेदारी पर पिछड़ों की भागीदारी का समीकरण देखा जाना है। पिछड़ों के पाले से बनाए जा रहे जीत के प्रमुख प्लान पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के पटेल जयंती समारोह के बयान पर बहस छिड़ गई है।

कुर्मी बिरादरी के लोग सवाल उठा रहे हैं कि बाराबंकी में पिछड़े के मायने कुर्मी बिरादरी के हैं। गैर भाजपाई दलों में कुर्मी समाज के कद्दावर नेतृत्व बेनी प्रसाद वर्मा का रहा है। भाजपा में विधायक बनने वाले किसी पिछड़े कुर्मी बिरादरी के विधायक को मंत्री पद नहीं मिला। राजलक्ष्मी वर्मा के बाद भाजपा से जिले में पहले कुर्मी विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा बने, वह भी सीतापुर के हैं।

कुर्मी बिरादरी के स्थानीय कार्यकर्ता को टिकट नहीं मिला। इसी उपेक्षा से पूर्व मंत्री संग्राम सिंह वर्मा 2022 में परिवार सहित सपा में शामिल हो गए थे। उनके भाई की पत्नी शीला सिंह सपा से नगर पालिका की अध्यक्ष बन गईं। इसके पूर्व राजलक्ष्मी वर्मा भाजपा से 1993 और 2002 में रामनगर से विधायक रहीं। साकेंद्र प्रताप वर्मा सीतापुर के महमूदाबाद के रहने वाले हैं और 2017 व 2022 में कुर्सी से भाजपा विधायक बने।

भाजपा ने पिछड़े वर्ग से 2022 में बाराबंकी सदर से राजकुमारी मौर्य को टिकट दिया था, लेकिन चुनाव जीत नहीं पाईं। समारोह में अवध क्षेत्र के सभी जिलों से शामिल लोगों को प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भाजपा में पिछड़ों की भागीदारी को तवज्जो देकर कई आयाम साध दिए हैं।

लोकसभा चुनाव में पिछड़ों के समीकरण अवध के परिणाम में दिखे थे। अब 2027 में दावेदारी करने वालों के लिए पिछड़ों की भागीदारी को प्रमाणित करने का लक्ष्य दे दिया गया है। इससे साफ है कि दावेदारों को भी पिछड़ों खासकर कुर्मी विरादरी की भूमिका को समझना होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।