विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सपा के राष्ट्रीय सचिव अरविंद गोप ने अमित शाह की बैठक को बताया बेअसर, सपा की सरकार बनने का किया दावा

Published: Fri, 30 Oct 2026 10:07 PM (IST)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने भाजपा की बैठक को अप्रभावी बताया और 2027 में सपा की सरकार बनने का दावा किया।

सपा की जीत का सफर शुरू- गोप

सपा की जीत का सफर शुरू- गोप

HighLights

  1. भाजपा बैठक पर गोप की तीखी प्रतिक्रिया, जनता पर असर नहीं।

  2. सपा की 2027 में सरकार बनने का दावा, जीत का सफर।

  3. लखनऊ एमएलसी चुनाव में कांति सिंह की जीत का जश्न।

संवाद सूत्र, बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने लखनऊ में शुक्रवार को हुई भाजपा की बैठक पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मीटिंग मंथन का कोई असर जनता पर नहीं होने वाला है। सपा की जीत का सफर शुरू हो चुका है जो 2027 में सपा की सरकार बनाएगा।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ प्रदेश का नौजवान, किसान और मजदूर एकजुट होकर खड़ा है। गोप ने खंड स्नातक लखनऊ एमएलसी चुनाव में सपा की प्रत्याशी कांति सिंह की जीत में सहयोगी बने पार्टी के कार्यकर्ताओं में खासकर युवा अधिवक्ताओं का स्वागत अपने सिविल लाइन स्थित आवास परिसर में किया।

उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि कांति सिंह की ऐतिहासिक जीत के पीछे हमारे कार्यकर्ताओं की दिन-रात की मेहनत रही है। बूथ से लेकर मतगणना स्थल तक डटे रहे। मतगणना कराने में युवा अधिवक्ताओं में सपा अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष शांति ओम और छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मोनू रावत जैसे कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई।

इसी तरह 2027 के चुनाव को जिताने के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट गए हैं। गोप ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाने के साथ माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर अनिल यादव, सुनील यादव, उपाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा, अनूप अवस्थी, सिद्धांत कपिल, उदल सिंह, शिव बहादुर व वीरेंद्र प्रधान सहित अन्य मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।