'व्यापारियों के घर उजड़ रहे हैं, महिलाएं रो रही हैं', अखिलेश ने संसद में उठाया मेरठ सेंट्रल मार्केट का मुद्दा
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकसभा में शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों का मुद्दा उठाया।

HighLights
अखिलेश यादव ने लोकसभा में उठाया शास्त्रीनगर मार्केट का मुद्दा।
भाजपा सरकार पर महिलाओं के घर उजाड़ने का आरोप लगाया।
मेरठ के परिवारों को बिल के प्रभावों से अवगत कराने की मांग।
जागरण संवाददाता, मेरठ। लोकसभा में शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों का मुद्दा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उठाया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं का दर्द क्या होता है यह देखना हो तो सेंट्रल मार्केट में धरना दे रही महिलाओं की पीड़ा को देखिए।
टीवी सीरियल के भगवान राम जिन्हें हमने टीवी स्क्रीन पर देखा था वह वहां से चुन कर आए थे। वहां पर महिलाओं को न्याय नहीं मिल रहा है, भारतीय जनता पार्टी की सरकार की वजह से उनके घर उजड़ रहे हैं। महिलाएं रो-रो कर न्याय मांग रही हैं।
उन्होंने कहा कि अगर यह बिल इतना ही सही है तो मेरठ और नोएडा के परिवारों के बीच घोषित किया जाए ताकि उन लोगों को पता चले इस बिल में उनके लिए क्या क्या होने जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान सदन में अपना पक्ष रख रहे थे।
