Move to Jagran APP

प्रशासनिक, न्यायिक व पुलिस अधिकारियों ने किया कारागार का निरीक्षण

नए बंदियों को क्वारंटाइन बैरक में रखा जा रहा रसोईघर बैरकों का किया निरीक्षण

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 11:05 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 11:05 PM (IST)
प्रशासनिक, न्यायिक व पुलिस अधिकारियों ने किया कारागार का निरीक्षण
प्रशासनिक, न्यायिक व पुलिस अधिकारियों ने किया कारागार का निरीक्षण

संवादसूत्र, बाराबंकी: जिला कारागार का शुक्रवार को प्रशासनिक, न्यायिक व पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान जो नए बंदी कारागार में आ रहे है उनके लिए क्वारंटाइन बैरक बनाई गई है। क्वारंटाइन बैरक का निरीक्षण किया।

loksabha election banner

जिला न्यायाधीश रामअचल यादव, डीएम डॉ. आदर्श सिंह, एसपी अरविद चतुर्वेदी व अन्य न्यायिक अधिकारी जिला कारागार गुरुवार की दोपहर डेढ़ बजे पहुंचे और करीब एक घंटा अधिकारी रुके। अधिकारियों ने जेल का रसोईघर का निरीक्षण किया। इसके अलावा महिला व पुरुष बंदियों की बैरकों का हाल देखा। यहां भोजन जो बंदियों के लिए बनाया जा रहा था उसकी गुणवत्ता भी परखी। कारागार में नए बंदियों के लिए क्वारंटाइन बैरक बनाई गई है। इसमें 14 दिन तक नए बंदियों को क्वारंटाइन किया जाता है। अधिकारियों को कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। निरीक्षण के दौरान प्रभारी जेल अधीक्षक संतोष कुमार, डिप्टी जेलर राजेश कुमार वर्मा, आशुतोष मिश्रा, डॉ. अनिल पंकज आदि मौजूद रहे। डीएम ने बताया कि जेल का निरीक्षण सामान्य निरीक्षण था। इसमें सिर्फ यही देखा गया है कि जो बंदी नए आ रहे है उन्हें क्वारंटाइन 14 दिन का अलग बैरक में रखकर किया जा रहा है या नहीं। यहां पर इसका अनुपालन किया जाता मिला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.