..तो बोली लगाकर खरीदा जाएगा धान
बाराबंकी : राइस मिलर्स व कर्मचारियों के हड़ताल के चलते समर्थन मूल्य पर धान न बिकने की समस्या
बाराबंकी : राइस मिलर्स व कर्मचारियों के हड़ताल के चलते समर्थन मूल्य पर धान न बिकने की समस्या का हल निकालने की कोशिश प्रशासन करेगा। इसके तहत जिला मुख्यालय की नवीन मंडी सहित अन्य मंडियों में किसान के धान की बोली लगवाकर खरीद कराई जाएगी।
मंगलवार को जागरण में धान खरीद ठप होने की समस्या पर आधारित '12 दिन में एक भी दाना नहीं खरीदा गया धान' शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई। खबर का संज्ञान डीएम ने लिया। डीएम उदयभानु त्रिपाठी ने बताया कि राइस मिलर्स, विपणन निरीक्षक व समितियों के कर्मचारियों की मांगे शासन स्तर की हैं। ऐसे में खुले बाजार में धान का अच्छा मूल्य किसानों को दिलाने के लिए बोली लगवाकर धान खरीदने के लिए व्यापारियों को मंडियों में आमंत्रित किया जाएगा। बोली लगाने से किसान को धान का मूल्य अच्छा मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि समर्थन मूल्य 1750 रुपये की दर से खरीद ठप होने से खुले बाजार में किसानों का धान 12 से 13 सौ रुपये प्रति ¨क्वटल की दर से बिक रहा है।