447 की रिपोर्ट आई निगेटिव, पांच के नमूने दोबारा जांच को भेजे
अलग-अलग तारीखों में लिए गए 447 नमूने जांच में निगेटिव पाए गए हैं।
बाराबंकी : अलग-अलग तारीखों में लिए गए 447 नमूने जांच में निगेटिव पाए गए हैं। इसमें 58 ऐसे भी नमूने शामिल हैं जिन्हें त्रुटि के चलते दोबारा जांच के लिए भेजा गया था।
जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने 25 मई को दी जानकारी में बताया कि 21, 23 व 24 मई को लिए गए नमूनों में नौ नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि 389 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बताया, इसी प्रकार 26 मई को 23 व 24 मई को लिए गए 58 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पांच नमूने त्रुटि के चलते दोबारा जांच के लिए भेजे गए हैं। मंगलवार को 146 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। 367 लोगों को होम क्वारंटाइन और 327 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन कराया गया है। वर्तमान में 119 सक्रिय केस हैं। जिनमें सात का इलाज सफेदाबाद स्थित चंद्रा कोविड अस्पताल और 112 का हिद अस्पताल में कराया जा रहा है। अब तक 22 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है।