संगीत पार्टी के दौरान पुलिस और जनता के बीच बवाल में 14 लोग गिरफ्तार
संगीत पार्टी के दौरान पुलिस और ग्रामीणों में मारपीट के मामले में 14 गिरफ्तार
बाराबंकी : संगीत पार्टी में पुलिस और लोगों के बीच हुए विवाद के तीसरे दिन पुलिस ने चिन्हित 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जहांगीराबाद के ग्राम दरहरा में हजरत उस्मान शहीद बाबा की दरगाह पर बुधवार की रात समापन था। इस मौके पर संगीत कार्यक्रम चल रहा था। रात में भीड़ भी कलाकारों के साथ थिरक रही थी। कार्यक्रम में अचानक विवाद हो गया। अफरातफरी में बदल गया, पुलिस ने सख्ती की तो भीड़ नाराज होकर पत्थर चला दिया। इसमें पुलिस जीप के शीशे टूट गए, कई दर्शक घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था, दो दिन बाद जुनेद, जमील, अहमद, अकबर अली, मो. सलीम, मोती रसूल, अब्दुल, गुलाम, हाफिज, हलीम, मुशाहिद, रजा, नसीर अहमद, मुसब्बर, निजामुद्दीन आदि को गिरफ्तार कर जेल दिया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप