126 नमूने और लिए गए, 302 क्वारंटाइन
मंगलवार को 128 और लोगों के नमूने जांच के लिए भ्भेजे गए हैं साथ ही आइसोलेशन वार्ड में एक संदिग्ध मरीज को भर्ती भी किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Jun 2020 01:17 AM (IST)Updated: Wed, 03 Jun 2020 01:17 AM (IST)
बाराबंकी: कोरोना वायरस पर नियंत्रण के ²ष्टिगत मंगलवार को 128 और लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए। 151 लोगों को होम क्वारंटाइन व इतने ही लोगों को विभिन्न संस्थानों में क्वारंटाइन किया गया है। आइसोलेशन वार्ड में एक संदिग्ध मरीज को भर्ती भी किया गया। 31 मई को लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट में चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जबकि 105 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक जून के नमूनों की जांच रिपोर्ट अपेक्षित है। हिद अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में 31 लोगों का उपचार चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें