पेड़ से लटका मिला युवक का ंशव, हत्या का आरोप
संवाद सहयोगी, नरैनी : संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पेड़ पर लटकता मिला। मृतक की
संवाद सहयोगी, नरैनी : संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पेड़ पर लटकता मिला। मृतक की पत्नी ने हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है।
कस्बा नरैनी के अथाई रोड निवासी पप्पू (35) बुधवार की रात अपने रिश्तेदार चुनबाद निवासी बरुवा स्योढ़ा के घर गया था। जहां रात में खाना खाकर वहीं रुक गया। सुबह उसका शव चंद कदम दूर रामचंद्रन पहाड़ में नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। गले में साफी का फंदा लगा था। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बरुआ स्योढ़ा गांव में गुरुवार को सुबह ग्रामीण शौच को निकले तो रास्ते में पेड़ पर उसका शव लटका देखा। मामले की सूचना मोहल्लेवासियों को दी। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतरवाया गया। मृतक पप्पू के दो लड़की व एक लड़का है। पहली पत्नी की सर्प काटने से कई साल पहले मृत्यु हो गई थी। दूसरी पत्नी की एक संतान है। मृतक की पत्नी गुल्ली का आरोप है कि पति की हत्या कर पेड़ में टांग दिया गया है। उसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। कोतवाली पुलिस का कहना था कि अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।