Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Banda News: दो बच्चों को यमुना में फेंकने के बाद महिला भी कूदी, तीनों की मौत; सामने आई ये वजह

Banda Suicide News पुलिस के अनुसार महिला का पति से घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ था जिस वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। जगरूप का डेरा मजरे दांदो गांव के मनोज निषाद ने दिवंगत महिला की शिनाख्त छोटे भाई राजेश निषाद की पत्नी मंटू देवी तथा बच्चों की शिनाख्त काजल व दीपक के रूप में की।

By Jagran News Edited By: Vinay Saxena Updated: Thu, 25 Apr 2024 08:56 AM (IST)
Hero Image
मह‍िला और दोनों बच्‍चों के शव मछुआरों ने न‍िकाले बाहर।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

जागरण संवाददाता, बांदा। फतेहपुर को जोड़ने वाले दांदो यमुना घाट पर बने पक्के पुल से बुधवार शाम करीब छह बजे महिला ने अपनी मासूम बेटी व बेटे को नदी में फेंकने के बाद खुद भी छलांग लगा दी। मछुआरे जब तक नाव लेकर मौके पर पहुंचते, तीनों की मौत हो चुकी थी। फतेहपुर के किशुनपुर क्षेत्र में मछुआरों ने तीनों शवों को पानी से बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार, महिला का पति से घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ था, जिस वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाया है। जगरूप का डेरा मजरे दांदो गांव के मनोज निषाद ने दिवंगत महिला की शिनाख्त छोटे भाई राजेश निषाद की पत्नी मंटू देवी तथा बच्चों की शिनाख्त काजल व दीपक के रूप में की। लोगों ने बताया कि महिला बच्चों के साथ शाम पांच बजे से पुल पर बैठी थी। उसने दोनों बच्चों के साथ पहले कुछ खाया है।

पत‍ि से व‍िवाद के बाद मह‍िला ने उठाया कदम

नाविक सुंदर और गोल्डी ने महिला को दांदो घाट के पास से कूदते हुए देखा तो नाव लेकर मौके पर गए। महिला व बच्चों के मुंह से झाग निकलने के कारण जहरीला पदार्थ खाने के बाद नदी में कूदने का अंदेशा है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार पति से विवाद के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।