Move to Jagran APP

बूथ समितियों का करें सत्यापन, सक्रिय हों कार्यकर्ता

संवाद सूत्र गिरवां भाजपा महुआ मंडल कार्यसमिति की बैठक खत्री पहाड़ रैन बसेरा में हुई। व

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Aug 2021 06:14 PM (IST)Updated: Sun, 08 Aug 2021 06:14 PM (IST)
बूथ समितियों का करें सत्यापन, सक्रिय हों कार्यकर्ता
बूथ समितियों का करें सत्यापन, सक्रिय हों कार्यकर्ता

संवाद सूत्र, गिरवां : भाजपा महुआ मंडल कार्यसमिति की बैठक खत्री पहाड़ रैन बसेरा में हुई। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने बूथ समितियों के सत्यापन के साथ ही आगामी विधान सभा चुनाव को फतह करने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय होने की अपील की।

loksabha election banner

किसान मोर्चा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला ने कहा कि विधान सभा चुनाव सिर पर हैं। कार्यकर्ता पूरी ताकत से क्षेत्र में जुट जाएं। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा में विकास चारों तरफ नजर आ रहा है। सरकार ने हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। पात्र लोगों को हर हाल में उनका लाभ मिलना चाहिए। वक्ताओं ने बूथ समितियों के सत्यापन पर जोर दिया। कहा की 15 से तीस अगस्त तक सत्यापन किया जाए। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाएं लोगों को बताएं और उनका लाभ दिलाएं। विधायक ने जीर्णाद्धार किए गए कुएं का लोकार्पण किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला ने की। बैठक में जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, कल्लू सिंह राजपूत, धर्मेंद्र त्रिपाठी, दिलीप गुप्ता, प्रेम स्वरूप द्विवेदी, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.