विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Politics News: राहुल गांधी की यात्रा पर अनुप्रिया बोलीं- फर्क नहीं पड़ता, फिर से बनेगी एनडीए की सरकार

By Edited By:
Published: Wed, 14 Sep 2022 07:06 PM (IST)Updated: Thu, 15 Sep 2022 03:48 AM (IST)

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि दो सितंबर से पार्टी ने सदस्यता अभियान शुरू किया है। इसी के तहत आज हमने ...और पढ़ें

अनुप्रिया यहां एक सदस्यता अभियान समारोह में शामिल होने आई थीं।
अनुप्रिया यहां एक सदस्यता अभियान समारोह में शामिल होने आई थीं।

बांदा, जागरण संवाददाता। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कांग्रेस के पूर्वाध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की रैली से कोई फर्क नहीं पड़ता और सपा पहले से ही खराब स्थिति में पहुंच चुकी है। अनुप्रिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए फिर से पहले की तरह सरकार बनाएगा। अनुप्रिया यहां एक सदस्यता अभियान समारोह में शामिल होने के बाद मीडिया से रूबरू हो रही थीं।

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि दो सितंबर से पार्टी ने सदस्यता अभियान शुरू किया है। इसी के तहत आज हमने यहां सदस्यता अभियान शुरू किया है। पार्टी का विस्तार करना है और आकार बढ़ाना है। प्रदेश में एक करोड़ सदस्य बनाए जाने हैं। चित्रकूट धाम मंडल का दावा है कि इस लक्ष्य व अभियान में उनकी विशेष भूमिका रहेगी।

‘जनता का विश्वास बढ़ा है’

एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जिस तरीके से एनडीए की सरकार में गांव, गरीब, महिला, नौजवान, किसान सभी के हितों का ख्याल रखते हुए तमाम केंद्रीय योजनाओं के माध्यम से आम जनमानस की मूलभूत सुविधाओं का निराकरण किया है। उससे जनता का विश्वास बढ़ा है। देश के अंदर तेजी से विकास कराए गए हैं। 

‘सपा के लिए प्रदेश में कोई स्कोप नहीं’

उन्होंने कहा कि 2024 में हम पूरी दमदारी से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे। 2022 के चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी गठबंधन को जवाब दे दिया है। एक बार फिर एनडीए सरकार की नीतियों में विश्वास करते हुए पहले से ज्यादा उत्साह के साथ फिर से एनडीए की सरकार बनाई है। इसलिए उनकी (सपा) पार्टी के लिए प्रदेश में कोई स्कोप नहीं है। 

लोकतंत्र में थोड़ा मजा होना चाहिए: अनुप्रिया

अखिलेश और केशव प्रसाद मौर्य के बीच चल रही बयानबाजी पर कहा कि लोकतंत्र में थोड़ा मजा भी होना चाहिए। नोकझोक न हो तो लोकतंत्र का मजा कम हो जाता है। हमारी सरकार ने तय किया है कि 2023 तक यानी एक वर्ष के अंदर दस लाख नौकरियां देगी। हमारी सरकार जो कहती है वह करती है।