विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दशहरा पर किसानों को बड़ा तोहफा देगी योगी सरकार, कृषि यंत्रों पर मिलेगी बंपर सब्सिडी; 7 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग

Published: Tue, 06 Oct 2026 11:31 AM (GMT+05:30)

प्रदेश सरकार दशहरे पर किसानों को कृषि यंत्रों पर बंपर सब्सिडी का तोहफा दे रही है। नेशनल मिशन आन एग्रीकल्चरल ...और पढ़ें

सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ

HighLights

  1. दशहरे पर किसानों को कृषि यंत्रों पर बंपर सब्सिडी।

  2. नेशनल मिशन आन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहत लाभ।

  3. बुकिंग 7 से 20 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन होगी।

जागरण संवाददाता, बांदा। दशहरा पर्व पर प्रदेश सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। कृषि विभाग द्वारा संचालित नेशनल मिशन आन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन एवं फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत अनुदान पर कृषि यंत्र लेने का दूसरी बार सुनहरा अवसर दिया गया है।

उप कृषि निदेशक डॉ. अभय यादव ने बताया कि जनपद में कस्टम हायरिंग सेंटर (10 लाख लागत), फार्म मशीनरी बैंक, किसान ड्रोन, फसल अवशेष प्रबंधन के एकल कृषि यंत्र एवं कस्टम हायरिंग सेंटर (30 लाख लागत), मेज सेलर, मिलेट पार्लर, कृषि रक्षा यंत्र सहित विभिन्न यंत्रों पर अनुदान दिया जाएगा।

इसके लिए बुकिंग सात अक्टूबर 2026 दोपहर 12 बजे से 20 अक्टूबर 2026 रात 12 बजे तक होगी। किसान विभागीय पोर्टल www.agriculture.up.gov.in पर किसान कार्नर में यंत्र बुकिंग प्रारम्भ पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यंत्रों का विवरण और अनुदान प्रक्रिया की जानकारी भी पोर्टल पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए उप कृषि निदेशक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी के मीरजापुर में दिखा 2 फीट लंबा दुर्लभ पैंगोलिन, खतरा देखकर खुद को बॉल की तरह कर लेता है गोल