Move to Jagran APP

एक ने लगाई फांसी तो दूसरे ने किया आत्मदाह

अनाज बेंचने को लेकर पति से विवाद होने के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष ने हत्या करने के बाद शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। एक अन्य जगह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने पर दूसरी विवाहिता की जलकर मौत हो गई। उसके पिता ने प्रताड़ना के चलते खुदकशी करना बताया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Apr 2019 05:06 PM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2019 05:06 PM (IST)
एक ने लगाई फांसी तो दूसरे ने किया आत्मदाह

जागरण संवाददाता, बांदा : अनाज बेचने के लेकर पति से हुए विवाद में विवाहिता ने फांसी लगा कर जान दे दी। मायके पक्ष ने हत्या करने के बाद शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। वहीं एक अन्य स्थान पर संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने आग लगा ली। आग में जलकर गृहस्थी का सामान भी राख हो गया।

loksabha election banner

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहबाजपुर निवासी बनवारी ने ट्रैक्टर का भाड़ा देने के लिए 25 किलो चने की उपज बेंच दी। जिसका उसकी पत्‍‌नी सुनीता ने विरोध किया। इसी बाद को लेकर दोनों में कहा सुनी भी हो गई। नाराज सुनीता खेत से घर चली आए और गुस्से में आकर अपनी साड़ी फंदा बनाके छप्पर पर फंसी लगा ली। कुछ देर बाद बनवारी भी खेत से आया तो पत्‍‌नी को फंदे से लटका देखकर दंग रहे गया। ग्रामीणों की मदद से उसे फंदे स ेउतारा गया तब तक सुनीता की मौत हो गई। मध्य प्रदेश जिला पन्ना के ग्राम लक्ष्मपुर निवासी भाई महीपत ने बताया कि पति शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता था। घटना के दिन भी सुनीता की खेत में पिटाई की गई थी। पति ने ही पीट-पीटकर हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटका दिया। वहीं गिरवां थाना क्षेत्र के ग्राम खुरहंड निवासी 30 वर्षीय पूजा पत्नी राजेश सिंह की शाम को आग से जलकर मौत हो गई। आग से कमरा व गृहस्थी का सामान भी जल गया। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। हालाकि आग कैसे लगी इसकी जानकारी परिजन नहीं दे सके। विवाहिता के पिता रामनरेश निवासी कस्बा कोठी जिला सतना मध्य प्रदेश ने आरोप लगाया कि पति अक्सर विवाद कर उसे प्रताड़ित करता था। जिसके चलते घटना हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.