खराब हैंडपंप बुझा रहे लोगों की प्यास
गर्मी का पारा सातवें आसमान पर है। पानी का जलस्तर इतना नीचे चला गया है कि पालिका के 25 वार्डो में लगे हैंडपंप जवाब देने लगे है। ऐसे में लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। नगर पालिका अभिलेखों को देखे तो नगर में 357 हैंडपंप लगे हुए है। इनमें आधे से ज्यादा खराब पड़े हुए है। प्रशासन व पालिका की लापरवाही के चलते इन्हें दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है।
संवाद सहयोगी अतर्रा : गर्मी का पारा सातवें आसमान पर है। पानी का जलस्तर इतना नीचे चला गया है कि पालिका के 25 वार्डो में लगे हैंडपंप जवाब देने लगे है। ऐसे में लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। नगर पालिका अभिलेखों को देखे तो नगर में 357 हैंडपंप लगे हुए है। इनमें आधे से ज्यादा खराब पड़े हुए है। प्रशासन व पालिका की लापरवाही के चलते इन्हें दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है।
गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही नगर पालिका व जलनिगम के हैंडपंपों ने जवाब देना शुरू कर दिया है। पूरा मार्च-अप्रैल माह निकल गया और मई माह समाप्त होने को है। पालिका व प्रशासन को खराब हैंडपंपों को देखने तक की फुर्सत नहीं है। पालिका के 25 वार्डो में लगे 357 हैंडपंपों में खराब पड़े हुए है। तीन दर्जन रिबोर की स्थिति में हैं। बाकी के हाल यह है कि सिलिडर खराब होने से पानी उतरने के साथ पानी में मिट्टी भी निकलती है। इतना ही नहीं तमाम हैंडपंपों के वासर खराब होने के कारण बंद पड़े हैं। पालिका ने इनकी तरफ देखा तक नहीं है। नगर में लगे एक दर्जन से अधिक हैंडपंप देखरेख के अभाव में जमीदोंज हो गए हैं।
---------------
जल निगम ने नहीं कराया रिबोर :
नगर के विभिन्न मुहल्लों में 32 हैंडपंप रिबोर की स्थिति में हैं। गर्मी के शुरुआती समय मार्च माह में जल संस्थान ने सर्वे करा 17 हैंडपंपों की सूची पालिका को उपलब्ध कराई थी। ऐसे ही पालिका ने भी कर्मियों से सर्वे कराकर 15 हैंडपंप की सूची तैयार की थी। पालिका प्रशासन ने जनपद स्तरीय बैठक में उक्त दोनों सूचियों को जल निगम को सौंप रिबोर कराने की बात कही थी, लेकिन आधी से ज्यादा गर्मी निकलने के बावजूद खराब हैंडपंपों का रिबोर नहीं हुआ है।
-----------
-पालिका का बजट स्वीकृत न होने के कारण हैंडपंपों का सामान नहीं खरीदा जा सका। इससे मरम्मत नहीं कराई गई है। जिला प्रशासन को सामान क्रय करने के संबंध में अनुमति पत्र भेजा है। अनुमति मिलते ही समान खरीदकर खराब हैंडपंपों को सही कराया जाएगा।
-राम सिंह, अधिशाषी अधिकारी, अतर्रा
---------------
नगर में हैंडपंपों पर एक नजर :
नगर में कुल हैंडपंप : 357
खराब पड़े हैंडपंप : 84
रिबोर के लिए : 32