पार्टी की हर कसौटी पर खरा उतरने की कोशिश होगी
या है उसपर सौ फीसद खरा उतरने की कोशिश करूंगा। कार्यकर्ताओं की समस्याओं के लिए बेहतर प्रयास होंगे। पार्टी की नीतियों रीतियों का बेहतर प्रचार प्रसार किया जायेगा। यह बात जिले के नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने कही। दैनिक जागरण से विशेष बातचीत में उन्होंने पार्टी आलाकमान को आभार व्यक्त किया। कहा कि पार्टी की हर कसौटी पर वह खरा उतरने की कोशिश करेंगे
संवाद सहयोगी, पैलानी : पार्टी ने जो दायित्व दिया है उसपर सौ फीसद खरा उतरने की कोशिश करूंगा। कार्यकर्ताओं की समस्याओं के लिए बेहतर प्रयास होंगे। पार्टी की नीतियों रीतियों का बेहतर प्रचार प्रसार किया जायेगा।
यह बात जिले के नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने कही। दैनिक जागरण से विशेष बातचीत में उन्होंने पार्टी आलाकमान को आभार व्यक्त किया। कहा कि पार्टी की हर कसौटी पर वह खरा उतरने की कोशिश करेंगे। सांगठनिक ढांचे को और भी मजबूत करने का काम किया जायेगा। इससे पूर्व रामकेश ने पार्टी के जिला उपाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा आदि पदों का दायित्व संभाला है। पैलानी तहसील के पैलानी डेरा के मूल रूप से रहने वाले जिलाध्यक्ष वर्तमान में शहर में रहते हैं। उधर गुरुवार को जैसे ही उनके नियुक्ति की सूचना उनके गांव पहुंची वैसे ही उत्सव जैसा माहौल छा गया। शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके गांव में एक दूसरे को मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। पैलानी डेरा के युवा भाजपा नेता मुन्ना निषाद ने कहा कि नए अध्यक्ष की घोषणा के बाद पार्टी को एक बार फिर मजबूत नेतृत्व मिल गया। इस मौके पर जिला कार्यकारणी के सदस्य अरविद चंदेल, मुखिया निषाद, ओपी यादव, संजय यादव, राजेंद्र सिंह, गोरे महाराज, रामबाबू निषाद आदि रहें।