डिप्टी कलक्टर ने पढ़ाया क ख ग..
जागरण संवाददाता बांदा जिलाधिकारी के निर्देश पर परिषदीय विद्यालयों को गोद लिए अधिकारियों ने
जागरण संवाददाता बांदा : जिलाधिकारी के निर्देश पर परिषदीय विद्यालयों को गोद लिए अधिकारियों ने पहुंचकर वहां की व्यवस्था देखी। इसके बाद स्वयं शिक्षण कार्य किया।
शनिवार को परिषदीय विद्यालय में अधिकारियों ने आमद दर्ज कराई। बड़ोखरखुर्द ब्लाक के ग्राम अरबई पहुंचे डिप्टी कलेक्टर सौरभ यादव ने जहां विद्यालय का बिदुवार निरीक्षण किया। सभी दस्तावेजों का निरीक्षण किया। इसके बाद कक्षाओं में जाकर बच्चों को पढ़ाया। उनसे सवाल-जवाब किया। इसके बाद मध्यान्ह भोजन में बने सब्जी-चावल को अपने सहयोगियों के साथ खाया। पुस्तकालय कक्ष में अवलोकन कर रखी मशीन में अपना वजन किया। जिसमें लगभग 60 किलो निकले। इसी तरह बच्चों के भी वजन कराए। उनसे बाट-माप के सवाल भी किए। प्रधानाध्यापक ने बताया गया विद्यालय में कुल नामांकित छात्र 222 में से 210 छात्रों का डीवीटी का कार्य पूरा हो गया है आज की उपस्थिति में कुल 123 बच्चों ने भोजन किया।उन्होंने आख्या रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है। इस दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापक जानकीशरण, स.अ.काजल, शैलेंद्री देवी आदि मौजूद रहे।
वहीं पैलानी एसडीएम महेंद्र प्रताप ने पोषण अभियान के तहत मड़ौली कला में कंपोजिट विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं के पठन- पाठन को लेकर हकीकत जानी। शिक्षामित्र उर्मिला देवी एवं सहायक अध्यापक देवेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय में कुल छात्र छात्राओं का पंजीकरण 259 है। उपस्थित छात्र संख्या 119 है। एसडीएम ने प्रधानाध्यापक शिवकुमार कुशवाहा व सहायक अध्यापक अभिषेक कुमार के अनुपस्थित होने पर बताया गया कि दोनों अवकाश पर हैं। एसडीएम ने बच्चों को हिदी के पाठ को पढ़वाकर उनका ज्ञान परखा। बतादें कि डीएम के आदेश के बाद अधिकारियों ने एक दिन स्कूल में पढ़ाने का निर्णय लिया था।